CM योगी ने बरेली को दी स्वच्छता की सौगात: 60 अत्याधुनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी, अब रोबोट से होगी सीवर सफाई, बेल का पौधा भी रोपा

0 39

- Advertisement -

CM योगी ने बरेली को दी स्वच्छता की सौगात: 60 अत्याधुनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी, अब रोबोट से होगी सीवर सफाई, बेल का पौधा भी रोपा

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*बरेली शहर को मिली सौगात: सर्किट हाउस से स्वच्छता क्रांति, 6 रोबोटिक मैनहोल मशीन, 50 सीएनजी टिपर और 2 बैकहो लोडर रवाना, मानव रहित सीवर सफाई से बढ़ेगी सुरक्षा, नेत्र चिकित्सा वैन का भी किया उद्घाटन

बरेली:पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 30 जून 2026 को सर्किट हाउस, बरेली से नगर निगम द्वारा क्रय किए गए 60 अत्याधुनिक स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य नगर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री के इस कदम से बरेली की सफाई व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। बरेली शहर को मिली इस सौगात से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नाला सफाई में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

 

 

रोबोट करेंगे सीवर सफाई, मानव प्रवेश की जरूरत खत्म रवाना किए गए वाहनों में 06 रोबोटिक मैनहोल सीवर क्लीनिंग मशीनें, 02 स्किड लोडर, 50 सीएनजी ऑटो टिपर तथा 02 बैकहो लोडर शामिल हैं। इन आधुनिक संसाधनों के माध्यम से सीवर एवं नाला सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन कार्यों में गति आएगी। सबसे खास बात यह है कि रोबोटिक तकनीक के उपयोग से मैनहोल सफाई में मानव प्रवेश की आवश्यकता समाप्त होगी। अब सीवर सफाई का काम अधिक सुरक्षित एवं दक्षतापूर्वक संपन्न हो सकेगा। सफाई कर्मियों की जान को खतरा कम होगा और काम की गति कई गुना बढ़ेगी।

जनसहभागिता और तकनीक से बनेगा स्वच्छ शहर इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर का निर्माण जनसहभागिता और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही संभव है। नगर निगम द्वारा इन अत्याधुनिक वाहनों के संचालन से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से भी संवाद कर उनके कार्य की सराहना की और उन्हें आधुनिक उपकरणों के सही उपयोग के लिए प्रेरित किया।

बेल का पौधा रोपण और नेत्र चिकित्सा वैन का उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में बेल का पौधा रोपित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हर नागरिक को वृक्षारोपण में भागीदारी करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने ‘दीप चैरिटेबल ट्रस्ट, बरेली’ की मोबाइल नेत्र चिकित्सा सेवा वैन का उद्घाटन भी किया। यह वैन शहर और आसपास के क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच और इलाज करेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के द्वार तक पहुंचेंगी।