CM योगी आज बरेली दौरे पर हाई अलर्ट, 930 करोड़ की स्मार्ट सिटी और लंबित परियोजनाओं की होगी समीक्षा, दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे

0 20

- Advertisement -

CM योगी आज बरेली दौरे पर हाई अलर्ट, 930 करोड़ की स्मार्ट सिटी और लंबित परियोजनाओं की होगी समीक्षा, दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

विकास और कानून व्यवस्था पर सख्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा आज, PWD कार्यों की गहन समीक्षा, स्मार्ट सिटी की अधूरी योजनाओं पर सवाल,आसपास GIC ग्राउंड पर छतों से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार 30 जून 2026 को बरेली दौरे पर रहेंगे। यहां वह मंडल के विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बरेली में मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच आज मंगलवार को मौसम में तब्दीली हो गई है। हल्की बूंदाबांदी ने भीषण गर्मी से राहत दिला दी है। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

GIC ग्राउंड पर छतों से पुलिस की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। GIC ग्राउंड के बाहर छतों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। हर बारीक से नजर रखी जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री के मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

स्वागत की तैयारियां पूरी, शहर में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और मार्गों पर बड़े-बड़े स्वागत होर्डिंग लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बरेली में चल रहे विकास कार्यों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की गहन समीक्षा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रामपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग PWD के पुराने और नए निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक चलने वाली इस बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर चर्चा की जाएगी।

विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर जिम्मेदारी तय दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक मुख्यमंत्री बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में स्मार्ट सिटी की अधूरी परियोजनाएं, रोडवेज के नए बस अड्डों के प्रस्ताव, इज्जतनगर में निर्माणाधीन बस अड्डा, लंबित विकास योजनाएं, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की भी गहन समीक्षा की जाएगी।

अधूरी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर खास नजर
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अब तक लगभग 930 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन कई परियोजनाएं अभी भी अधूरी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं में देरी के कारणों और उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर जवाब मांग सकते हैं। वहीं, पहले रामायण वाटिका के लोकार्पण और जीजीआईसी में स्थापित पंडित राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा के अनावरण की चर्चा थी, लेकिन आधिकारिक कार्यक्रम में इन आयोजनों को शामिल नहीं किया गया है।

बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे कार से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राजकीय विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। बरेली दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले में विशेष सक्रियता देखी जा रही है और सभी विभागों को आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।