पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र की कमान, दुर्विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में जश्न*
- Advertisement -
पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र की कमान, दुर्विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में जश्न*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*”ब्रज में चेहरा बदला, प्रदेश में प्रमोशन”: BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 2027 चुनाव से पहले हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक, बूथ लेवल तक नई ऊर्जा*
बरेली/लखनऊ भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को संगठन को धार देने के लिए बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक किया। पार्टी हाईकमान ने पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। साथ ही ब्रज क्षेत्र के मौजूदा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह को पदोन्नति देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। BJP के इस फैसले को 2027 विधानसभा चुनाव और संगठन विस्तार की बड़ी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
पूरन लाल लोधी: जमीनी नेता को मिली ब्रज की बागडोर
पूरन लाल लोधी पार्टी संगठन में दशकों से सक्रिय हैं। उन्होंने मंडल से लेकर क्षेत्र स्तर तक हर दायित्व बखूबी निभाया है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान “जमीनी नेता” के रूप में है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर जिला पदाधिकारियों तक उनका सीधा संवाद रहता है। BJP नेतृत्व का मानना है कि पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में संगठन को नई रफ्तार मिलेगी और 2027 की जमीन पहले से मजबूत होगी।
दुर्विजय सिंह: ब्रज से प्रदेश तक का सफर
दुर्विजय सिंह के कार्यकाल में ब्रज क्षेत्र में बूथ सुदृढ़ीकरण, सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता संवाद को नई दिशा मिली। उनके नेतृत्व में पार्टी की पकड़ ग्रामीण इलाकों तक मजबूत हुई। अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर BJP ने उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को सम्मान दिया है। प्रदेश स्तर पर अब वो संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।
2027 की तैयारी में BJP का बड़ा दांव
ब्रज क्षेत्र पश्चिमी UP का चुनावी हब माना जाता है। यहां जाट, लोधी, गुर्जर समेत कई प्रभावी वोट बैंक हैं। पूरन लाल लोधी की नियुक्ति को OBC समीकरण साधने और दुर्विजय सिंह के प्रमोशन को ठाकुर वोट बैंक साधने के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ये बदलाव सिर्फ पदों का फेरबदल नहीं, बल्कि 2027 की जमीन तैयार करने की कवायद है।
कार्यकर्ताओं में जश्न, सोशल मीडिया पर बधाई की बाढ़ नियुक्तियों की खबर आते ही ब्रज क्षेत्र के 22 जिलों में जश्न का माहौल है। मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस समेत सभी जिलों के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई दी। सोशल मीडिया पर #BJPNewTeam #BrajKshetra ट्रेंड कर रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि नए नेतृत्व में BJP जनता के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।