बरेली में बसपा को झटका, शरीफ अली अल्वी ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

0 13

- Advertisement -

बरेली में बसपा को झटका, शरीफ अली अल्वी ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

बरेली। सिविल लाइंस स्थित होटल सीताराम में सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता शरीफ अली अल्वी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने शरीफ अली अल्वी और उनके समर्थकों को नीला पटका पहनाकर संगठन में स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शरीफ अली अल्वी ने कहा कि देश और प्रदेश में दबे, कुचले, शोषितों और अल्पसंख्यकों की आवाज आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की संघर्षशील कार्यशैली और समाज के प्रति निष्ठा से प्रभावित होकर उन्होंने सैकड़ों साथियों के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी नेताओं ने निशाना साधा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने, महंगाई पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथित जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष तेज किया जाएगा।
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि शरीफ अली अल्वी के शामिल होने से बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी और भीमउ भी आर्मी के बरेली मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी अजय प्रधान , अमर सिंह , अच्छन अंसारी , मनोज सागर अतुल बाल्मीकि सहित कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नवागत सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -