इशनिंदा पर सख्त कानून बनना चाहिए, नदीम कुरैशी
- Advertisement -
इशनिंदा पर सख्त कानून बनना चाहिए, नदीम कुरैशी
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली-AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साहब के निर्देश पर ए आई एम आई एम के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी की अगुबाई में पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल बरेली के थाना कोतवाली पंहुचा और पैगम्बर ए इस्लाम की शान में सोशल मिडिया पर गुस्ताखी करने वाली दिल्ली निवासी नाजिया इलाही खान के खिलाफ तहरीर बरेली पुलिस को सौपी नदीम कुरैशी ने कहा सोशल मिडिया पर खुद को बड़ा चेहरा बताने वाली बी जे पी नेता नाज़िया इलाही खान की असलियत अब सबके सामने आ चुकी है एक इंस्टाग्राम पॉडकास्ट में जिस तरह उन्होंने खुलेआम ज़हर उगला है उसने समाज में शांति चाहने वाले हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई उनकी बेहद आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी ने एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाई है आस्था और सम्मान पर इस तरह का सीधा हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इस नफ़रत भरे बयान के खिलाफ जनता और समुदाय में भारी आक्रोश है,अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर किसी भी धर्म के खिलाफ ज़हर उगलने वालों की सही जगह सिर्फ और सिर्फ जेल है’इस दौरान बरेली महानगर अध्यक्ष अन्ने सक्लेनी,साजिद रफी नसीम कुरैशी, मोहसिन खान, पप्पू पहलवान, चाँद अली, फरमान रज़ा नईम कुरैशी, सद्दाम खान, शहीद कुरैशी,मो ताहिर, अफज़ल कुरैशी मुन्ना,सहित तमाम लोग मौजूद रहे