मुहर्रम पर बरेली में SP सिटी मानुष पारीक का फ्लैग मार्च, PAC के साथ बारादरी से सैलानी तक खौफ खत्म, 1384 जुलूस-2128 ताजियों पर ड्रोन की नजर*

0 8

- Advertisement -

मुहर्रम पर बरेली में SP सिटी मानुष पारीक का फ्लैग मार्च, PAC के साथ बारादरी से सैलानी तक खौफ खत्म, 1384 जुलूस-2128 ताजियों पर ड्रोन की नजर*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*”5 मुहर्रम सोमवार शाम निकला फ्लैग मार्च”: ASP शिवम् आशुतोष सिंह संग SP सिटी मानुष पारीक ने संभाला मोर्चा, कंकर टोला से जगतपुरा तक पुलिस का शक्ति प्रदर्शन*

*बरेली:* मुहर्रम पर्व पर बरेली रेंज हाई अलर्ट पर है। सोमवार शाम 5 मुहर्रम को SP सिटी मानुष पारीक ने ASP शिवम् आशुतोष सिंह, PAC बटालियन और भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना बारादरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। कंकर टोला से शुरू होकर चक महमूद, सकलेन नगर, जोगीनवादा, बनखण्डीनाथ मंदिर होते हुए जगतपुरा, मीरा की पैठ, सैलानी तक पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन किया। SP सिटी मानुष पारीक ने खुद मोर्चा संभालते हुए संवेदनशील इलाकों का दौरा किया।

*DIG के आदेश पर अभेद सुरक्षा घेरा*
DIG बरेली रेंज अजय कुमार साहनी के निर्देश पर पूरे रेंज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में 1384 जुलूस, 2128 ताजिए और 357 कर्बलाओं पर ड्रोन-सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी हो रही है। पूरे रेंज को 55 जोन और 202 सेक्टर में बांटा गया है।

*SP सिटी मानुष पारीक का सख्त संदेश*
फ्लैग मार्च के दौरान SP सिटी मानुष पारीक ने साफ कहा कि “मुहर्रम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।” SP सिटी मानुष पारीक ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

*238 QRT, PAC-SDRF मैदान में*
मुहर्रम को लेकर 238 क्विक रिस्पांस टीम QRT, 6 कंपनियां PAC, SDRF और बाढ़ राहत बल तैनात हैं। हजारों पुलिसकर्मी जुलूस मार्गों पर मुस्तैद हैं। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी एक्टिव है।

*सख्त गाइडलाइन: 12 फीट से ऊंचे ताजिए पर बैन*
DIG अजय कुमार साहनी के निर्देश:
– *ताजिए की ऊंचाई:* 12 फीट से ज्यादा ऊंचे ताजिए नहीं बनेंगे। बिजली लाइनों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
– *जुलूस मार्ग:* पूर्व निर्धारित रूट और समय पर ही जुलूस निकलेंगे। नई परंपरा नहीं चलेगी।
– *हथियार बैन:* जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन और खतरनाक करतब पूरी तरह प्रतिबंधित।
– *जिम्मेदारी तय:* हर आयोजक और मुतवल्ली को लिखित जिम्मेदारी देनी होगी।

*179 शांति समिति बैठकें पूरी*
चारों जिलों में 179 शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं। ताजियेदारों को सुरक्षा मानकों की ब्रीफिंग दी गई है। SP सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी इलाके में सोमवार शाम निकाले गए फ्लैग मार्च का मकसद लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।