DIG अजय कुमार साहनी के आदेश पर 55 जोन-202 सेक्टर में बंटा रेंज: 357 कर्बलाओं की सुरक्षा, 238 QRT टीम मैदान में, 12 फीट से ऊंचे ताजिए पर बैन*
- Advertisement -
DIG अजय कुमार साहनी के आदेश पर 55 जोन-202 सेक्टर में बंटा रेंज: 357 कर्बलाओं की सुरक्षा, 238 QRT टीम मैदान में, 12 फीट से ऊंचे ताजिए पर बैन*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*बरेली रेंज में मोहर्रम अलर्ट: 1384 जुलूस, 2128 ताजियों पर ड्रोन-सीटीवी की कड़ी नजर, अभेद सुरक्षा घेरा*
*बरेली, मोहर्रम पर्व को लेकर बरेली रेंज हाई अलर्ट पर है। DIG बरेली रेंज अजय कुमार साहनी के निर्देशन में चारों जिलों में अभेद सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। प्रशासन ने जुलूसों और ताजियों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
*1384 जुलूस, 2128 ताजिए, 357 कर्बला – हर जगह पुलिस*
बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कुल 1384 जुलूस निकाले जाएंगे। 2128 ताजिए रखे जाएंगे और 357 कर्बलाओं पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे रेंज को 55 जोन और 202 सेक्टर में बांट दिया गया है। हर जोन-सेक्टर पर एक जिम्मेदार अधिकारी तैनात रहेगा।
*ड्रोन-सीटीवी से 24 घंटे निगरानी*
संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों पर ड्रोन से लगातार निगरानी होगी। हर चौराहे और कर्बला पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल अलर्ट मोड पर है। भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
*238 QRT, PAC, SDRF मैदान में*
कानून व्यवस्था के लिए 238 क्विक रिस्पांस टीम QRT गठित की गई हैं। इसके अलावा 6 कंपनियां PAC, SDRF और बाढ़ राहत बल भी तैनात किए गए हैं। हजारों पुलिसकर्मी जुलूस मार्गों पर ड्यूटी करेंगे। हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
*सख्त गाइडलाइन जारी, उल्लंघन पर कार्रवाई*
DIG के साफ निर्देश हैं:
1. 12 फीट से ऊंचे ताजिए नहीं बनेंगे। बिजली लाइनों का खास ध्यान रखा जाएगा।
2. जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और समय सीमा में ही निकलेंगे। कोई नया रूट या परंपरा नहीं चलेगी।
3. जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन और खतरनाक करतब पूरी तरह बैन।
4. हर आयोजक और मुतवल्ली को लिखित जिम्मेदारी देनी होगी।
*शांति समिति बैठकों से ब्रीफिंग पूरी*
रेंज के चारों जिलों में 179 शांति समिति की बैठकें की जा चुकी हैं। ताजियेदारों और आयोजन समितियों को सुरक्षा मानकों की ब्रीफिंग दी गई। जुलूस मार्गों पर किसी भी बाधा या अवांछनीय गतिविधि को रोकने के लिए विशेष टीम तैनात की गई है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मोहर्रम को भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।