अर्जुन मौर्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी एनकाउंटर में दबोचा गया*
- Advertisement -
अर्जुन मौर्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी एनकाउंटर में दबोचा गया*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*पैर में गोली लगते ही गिड़गिड़ाया: ‘साहब गलती हो गई, माफ कर दो’ – ASP शिवम आशुतोष बोले, कुश फरार, तलाश जारी*
*बरेली, सोमवार रात संजयनगर में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में हिसाब कर दिया। हिंदूवादी नेता अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। जवाबी फायरिंग में अर्पित के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर गिड़गिड़ाने लगा – ‘साहब गलती हो गई, अब कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा, मुझे माफ कर दो।’
*15 जून की रात क्या हुआ था*
15 जून की रात थाना बारादरी के संजयनगर में 21 साल के अर्जुन मौर्य की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन डेलापीर स्थित एक बरात घर में DJ का काम करता था। काम से लौटते वक्त गोसाई घोटिया निवासी अर्जुन को रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक के पिता राकेश मौर्य राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत के जिला सचिव हैं। उन्होंने अर्पित मौर्य, कपिल और कुश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने CM और PM से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की थी।
*ASP शिवम आशुतोष ने दी पूरी जानकारी*
ASP शिवम आशुतोष ने बताया कि हत्या के बाद से ही SOG, सर्विलांस और थाना पुलिस की 4 टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं। 18 जून की रात मुखबिर ने सूचना दी कि अर्पित और कुश हारुनगला रोड से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने FCI गोदाम के पास घेराबंदी की। भरतौल की तरफ से दो लोग पैदल आते दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों गोदाम की तरफ भागे।
*मुठभेड़ का पूरा सीन*
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अर्पित के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। ASP ने बताया कि अर्पित के पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
*गुनाह कबूला, इलाज जारी*
पूछताछ में अर्पित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। फरार कुश की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
*परिजनों में आक्रोश, कानून व्यवस्था पर सवाल*
घटना के बाद से इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया था कि कुश आए दिन बदमाशी करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।