बरेली: महिला जिला अस्पताल की इमरजेंसी के गेट पर हफ्तेभर से पड़ी पेड़ की विशाल जड़, मरीज-तीमारदार परेशान

0 15

- Advertisement -

 

 

- Advertisement -

बरेली: महिला जिला अस्पताल की इमरजेंसी के गेट पर हफ्तेभर से पड़ी पेड़ की विशाल जड़, मरीज-तीमारदार परेशान*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

*अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर: स्ट्रेचर-व्हीलचेयर निकालना मुश्किल, जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें, मरीजों की जान से खिलवाड़*

*बरेली, बरेली के 300 बेड महिला जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ व्यवस्था भी बीमार नजर आ रही है। इमरजेंसी वार्ड के ठीक सामने गेट पर पिछले एक हफ्ते से पेड़ की एक विशाल जड़ पड़ी है। इस वजह से इमरजेंसी में आने-जाने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

*स्ट्रेचर निकालने में हो रही परेशानी*
अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इमरजेंसी में पहुंचते हैं। गंभीर हालत में आए मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से अंदर ले जाना पड़ता है। लेकिन गेट पर पड़ी पेड़ की जड़ के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित है। तीमारदारों को मरीजों को गोद में उठाकर अंदर ले जाना पड़ रहा हैं , जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

*एक हफ्ते से पड़ी है जड़, कोई सुनवाई नहीं*
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक हफ्ते पहले आंधी में यह पेड़ गिरा था। अस्पताल प्रशासन ने पेड़ तो हटवा दिया, लेकिन विशाल जड़ को इमरजेंसी गेट के सामने ही छोड़ दिया। शिकायत के बाद भी CMS और जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध नहीं ली। सफाई कर्मी भी रोजाना देखकर अनदेखा कर रहे हैं।

*महिला मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत*
महिला जिला अस्पताल होने के कारण यहां ज्यादातर गर्भवती महिलाएं और डिलीवरी केस आते हैं। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिलाओं को जड़ के ऊपर से कूदकर या घूमकर जाना पड़ रहा है। रात के वक्त अंधेरे में कई तीमारदार चोटिल भी हो सकते हैं।