बहेड़ी ब्लॉक परिसर में लगा जन कल्याण शिविर, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने किया शुभारंभ*
- Advertisement -
बहेड़ी ब्लॉक परिसर में लगा जन कल्याण शिविर, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने किया शुभारंभ*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*पीएम मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पर कार्यक्रम: योजनाओं की दी गई जानकारी, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण*
*बहेड़ी,मंगलवार को बहेड़ी ब्लॉक परिसर में जन कल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना था।
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ*
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जन कल्याण शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
*विभागों ने लगाए स्टॉल, दी गई योजनाओं की जानकारी*
शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, कृषि, समाज कल्याण सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं, उनकी पात्रता शर्तों और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझी।
*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण*
इस दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरेन्द्र सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष कुंवर सेन मौर्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य, सतपाल शर्मा, हरीश कश्यप, सचिन प्रजापति, सुनील रस्तोगी, अरुण गंगवार, मनोज गंगवार, मेजर सिंह, आसे राम, खंड विकास अधिकारी, सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक और वन विभाग के रेंजर एसएस चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।