बरेली में 21 साल के डीजे ऑपरेटर अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या: चार नामजद, परिजनों ने लगाया जाम, एसपी सिटी मानुष पारीक ने संभाला मोर्चा*
- Advertisement -
बरेली में 21 साल के डीजे ऑपरेटर अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या: चार नामजद, परिजनों ने लगाया जाम, एसपी सिटी मानुष पारीक ने संभाला मोर्चा*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*गोसाई घोटिया में सनसनी: काम से लौटते वक्त सिर में मारी गोली, राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के जिला सचिव के बेटे की हत्या, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सैकड़ों का हंगामा*
*बरेली, थाना बरादरी क्षेत्र के गोसाई घोटिया में देर रात 21 वर्षीय अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अर्जुन डेलापीर स्थित एक बरात घर में डीजे का काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में चार लोगों ने उसे रोककर सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
*क्या है पूरा मामला*
गोसाई घोटिया निवासी अर्जुन मौर्य पुत्र राकेश मौर्य रोज की तरह डेलापीर के बरात घर में डीजे का काम खत्म कर घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक रास्ते में गली के पीछे रहने वाले कुश केयर ऑफ अंतराम ने अपने तीन साथियों के साथ अर्जुन को घेर लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर अर्जुन के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अर्जुन की मौके पर मौत हो गई।
*पिता ने लगाए गंभीर आरोप, एनकाउंटर की मांग*
मृतक के पिता राकेश मौर्य राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत के जिला सचिव हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कुश आए दिन बदमाशी करता था। पिता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर की मांग की है।
*पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा, कई थानों की फोर्स तैनात*
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगा दिया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालात बिगड़ते देख कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात करनी पड़ी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने खुद मोर्चा संभाला और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश*
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*इलाके में आक्रोश, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल*
देर रात हुई इस वारदात से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना ने बरेली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।