बरेली में चाइनीज मांझे का कहर: गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह का गला कटा, हालत नाजुक, मंत्री पहुंचे अस्पताल*

0 6

- Advertisement -

बरेली में चाइनीज मांझे का कहर: गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह का गला कटा, हालत नाजुक, मंत्री पहुंचे अस्पताल*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*श्यामगंज फ्लाईओवर पर हादसा: ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय बेटे की गर्दन कटी, स्कूटी से गिरे, ICU में भर्ती, मंत्री बोले- प्रतिबंध के बाद भी कैसे बिक रहा मांझा*

*बरेली, 15 जून यूपी के बरेली में चाइनीज मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के व्यस्त श्यामगंज फ्लाईओवर पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार 15 की गर्दन चाइनीज मांझे से गंभीर रूप से कट गई। वीर सिंह ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के पुत्र हैं। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

*स्टेडियम जाने के लिए निकले थे, फ्लाईओवर पर हुआ हादसा*
मिली जानकारी के अनुसार वीर सिंह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने के लिए घर से निकले थे। बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा गले में फंस गया। मांझा इतना खतरनाक था कि गर्दन पर गहरा कट लग गया और वीर सिंह अनियंत्रित होकर स्कूटर समेत फ्लाईओवर पर ही गिर पड़े। खून से लथपथ हालत में राहगीरों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

*सूचना मिलते ही पीलीभीत से बरेली पहुंचे गन्ना मंत्री संजय गंगवार*
घटना की सूचना मिलते ही पीलीभीत से गन्ना मंत्री संजय गंगवार तत्काल बरेली पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अपने भतीजे वीर सिंह का हाल जाना और डॉक्टरों से उपचार के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि गले में गहरा जख्म है और हालात गंभीर बनी हुई है। फिलहाल ICU में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

*मंत्री बोले: प्रतिबंध के बाद भी शहर में खुलेआम बिक रहा चाइनीज मांझा*
इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि चाइनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है, बावजूद इसके शहर में इसका खुलेआम मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है, फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही बरेली के डीएम और एसएसपी से इस संबंध में बात करेंगे और सख्त निर्देश देंगे कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है और इसके विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*स्टेडियम पुल-श्यामगंज फ्लाईओवर पर पहले भी हो चुके हैं हादसे*
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेडियम पुल और श्यामगंज फ्लाईओवर पर पहले भी कई लोग चाइनीज मांझे का शिकार हो चुके हैं। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बिक रहा है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। इस घटना के बाद एक बार फिर चाइनीज मांझे पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग तेज हो गई है।

*बारादरी थाना पुलिस ने शुरू की जांच*
बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर रही है कि आखिर प्रतिबंधित मांझा कहां से आया। SSP बरेली ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।