बरेली में SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन: 2 इंस्पेक्टर-44 दारोगा समेत 46 पुलिसकर्मियों के तबादले, मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मूड पर*

0 38

- Advertisement -

बरेली में SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन: 2 इंस्पेक्टर-44 दारोगा समेत 46 पुलिसकर्मियों के तबादले, मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मूड पर*

*रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*SSP अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने को किया फेरबदल: थाना-चौकी प्रभारियों की नई तैनाती, तत्काल जॉइन करने के आदेश*

*बरेली, मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मूड पर है। इसी बीच SSP बरेली अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। SSP अनुराग आर्य ने 2 निरीक्षक और 44 उपनिरीक्षकों सहित कुल 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सभी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

*इंस्पेक्टर अजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह को मिली नई जिम्मेदारी*
SSP अनुराग आर्य के आदेश के बाद निरीक्षक अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से थाना शीशगढ़ में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से थाना प्रेमनगर में निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है।

*44 दारोगाओं के तबादले, थाना-चौकी बदली*
SSP अनुराग आर्य द्वारा किए गए फेरबदल में उपनिरीक्षक श्रीनिवास को थाना मीरगंज से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कैंट, पुनीत कुमार को थाना भुता से चौकी ढकिया डाम थाना शीशगढ़, रविराज पावड़िया को चौकी ढकिया डाम से चौकी चौराहा थाना कोतवाली भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से चौकी जिला अस्पताल थाना कोतवाली और सुदीप बघेल को चौकी जिला अस्पताल से चौकी शाहबाद थाना प्रेमनगर में तैनात किया गया है।

आशीष कुमार को चौकी शाहबाद से थाना सीबीगंज, अजय शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइंस से सद्भावना चौकी बानखाना थाना प्रेमनगर, लोकेश तोमर को थाना फरीदपुर से चौकी देवरनियां, गौरव कुमार अत्री को चौकी देवरनियां से चौकी टीपी नगर थाना बिथरी चैनपुर तथा हरेन्द्र प्रताप सिंह को चौकी टीपी नगर से चौकी वभिया थाना कैंट भेजा गया है।

सौरभ डेढ़ा को थाना बारादरी से चौकी मॉडल टाउन, जितेंद्र कुमार को चौकी मॉडल टाउन से चौकी मढ़ीनाथ थाना सुभाषनगर, रविंद्र सिंह को चौकी मढ़ीनाथ से चौकी करगैना थाना सुभाषनगर तथा अंजलि सिसौदिया को थाना बारादरी से महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारादरी भेजा गया है।

दयानन्द को थाना इज्जतनगर से चौकी केंद्रीय कारागार, ऋषि मित्र को थाना भुता से चौकी बेवल बसंतपुर थाना भुता तथा अखिल प्रताप सिंह को चौकी बेवल बसंतपुर से थाना आंवला स्थानांतरित किया गया है।

*रिजर्व पुलिस लाइंस से थानों में भेजे गए दारोगा*
रिजर्व पुलिस लाइंस से गोविन्द सिंह को चौकी धौरेरा थाना नवाबगंज, सुरेन्द्र सिंह को चौकी धौरेरा से थाना प्रेमनगर, भीम सिंह को चौकी बंजरिया थाना शीशगढ़, अवनीश कुमार सिंह को थाना प्रेमनगर, उमेश चन्द को थाना बहेड़ी, गजेन्द्र सिंह को थाना सिरौली तथा भोजराज सिंह को थाना अलीगंज भेजा गया है।

सुमेर सिंह को फील्ड यूनिट, ऋषिपाल को थाना आंवला, रमेश कुमार सैनी को थाना बारादरी, परमीत कुमार को थाना आंवला, उमेश चन्द्र को थाना बारादरी, महेश सिंह को थाना बहेड़ी, शम्भू दयाल भार्गव को थाना फरीदपुर, मोहम्मद कासिम को न्यायिक सम्मन सेल, रामकुमार शर्मा को थाना नवाबगंज, देवेश कुमार को थाना किला, जीत सिंह को थाना देवरनियां, यतेन्द्र पाल सिंह को थाना बिथरी चैनपुर, लोकेश कुमार को थाना बारादरी, तेजपाल सिंह को थाना बहेड़ी, आजाद सिंह को थाना क्योलड़िया, उपदेश कुमार को थाना मीरगंज, सुभाष पंवार को रिट सेल तथा अमरेश कुमार को थाना देवरनियां में तैनाती दी गई है।

शुभम कुमार को थाना प्रेमनगर से थाना आंवला तथा विजय सिंह तेवतिया को थाना देवरनियां से थाना क्योलड़िया स्थानांतरित किया गया है।

*मुहर्रम को लेकर SSP अनुराग आर्य सख्त, अपराध नियंत्रण पर फोकस*
SSP अनुराग आर्य द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जनपद में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुहर्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मूड पर है। SSP अनुराग आर्य ने कहा कि नई तैनातियों से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, अपराध नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। यह तबादले जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता, रिक्त पदों और अनुकंपा के आधार पर किए गए हैं।