बरेली जीआरपी थाने में तैनात हेडकांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने नौकरी से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी है.
- Advertisement -
बरेली जीआरपी थाने में तैनात हेडकांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने नौकरी से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी है.
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*SSP बरेली को भेजा त्यागपत्र: हम आ रहे हैं धर्मनिरपेक्षता, समानता और एकता के लिए, भाईचारा कायम करने को करेंगे राजनीति*
बरेली जीआरपी थाने में तैनात हेडकांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने नौकरी से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी है। जमशेद ने एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के नाम त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफे में लिखा है कि सांप्रदायिकता के खिलाफ जंग अब खुलकर लड़ी जाएगी। वर्दी ने सम्मान दिया, अब भाईचारा कायम करने के लिए राजनीति की जाएगी। इस्तीफे की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
*इस्तीफे में लिखा- हम आ रहे धर्मनिरपेक्षता के लिए*
हेडकांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने अपने त्यागपत्र में साफ लिखा है कि देश में बढ़ती सांप्रदायिकता को रोकने के लिए वे राजनीति का रास्ता चुन रहे हैं। उन्होंने लिखा, हम आ रहे हैं धर्मनिरपेक्षता, समानता और एकता के लिए। पुलिस की वर्दी ने बहुत सम्मान दिया और कभी वर्दी के सम्मान से समझौता नहीं किया। नौकरी से संतुष्ट हूं, लेकिन वर्तमान समय में प्रदेश और देश के अंदर सांप्रदायिकता बढ़ती जा रही है। इससे देश और प्रदेश में आदमी एक-दूसरे का दुश्मन बन गया है।
*राजनीति में जाकर कम करेंगे सांप्रदायिकता*
जमशेद ने इस्तीफे में साफ लिखा, मैं सांप्रदायिकता को कम करने और देश सेवा के लिए राजनीति में जाना चाहता हूं, जिस कारण उत्तरप्रदेश पुलिस से त्यागपत्र देना चाहता हूं। मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें। उनका कहना है कि धर्मनिरपेक्षता, समानता और एकता के लिए राजनीति में आ रहे हैं। प्रदेश में दोबारा भाईचारा कायम किया जाएगा।
*मुरादाबाद के रहने वाले हैं जमशेद, 22 मार्च से जीआरपी में थे तैनात*
हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव गुरेर के रहने वाले हैं। इससे पहले वे फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनात थे। 22 मार्च से उनकी तैनाती जीआरपी मुरादाबाद में हुई थी। हाल तैनाती जीआरपी थाना बरेली में चल रही थी।
*पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना इस्तीफा*
मोहम्मद जमशेद का त्यागपत्र पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। त्यागपत्र सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस्तीफे के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एसएसपी कार्यालय ने त्यागपत्र मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल विभाग की तरफ से इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।