एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं को किया इधर से उधर, जानिए किसे कहां भेजा

0 14

- Advertisement -

एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं को किया इधर से उधर, जानिए किसे कहां भेजा

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली /एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। ‘जनपद बरेली पुलिस स्थापना बोर्ड’ के निर्णय के तहत जिले के 67 दरोगाओं को जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता और शिकायतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से इधर से उधर किया गया है।

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर रवाना होने और आज ही अपनी अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

दरोगा संजय कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शीशगढ़, महिला दरोगा साक्षी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कैण्ट, महिला दरोगा विमलेश सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना सी०बी०गंज, महिला दरोगा पुष्पांजली शिशौदिया को महिला थाना से थाना प्रेमनगर, दरोगा संदीप कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से कार्यालय यू०पी० 112, दरोगा सचिन चौधरी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना इज्जतनगर और दरोगा शुभम चौधरी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है। वहीं दरोगा सुनील तोमर को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना मीरगंज, दरोगा शुभम सोम को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना प्रेमनगर, दरोगा चन्द्रपाल सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना फतेहगंज पूर्वी, दरोगा हरीश चन्द शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शेरगढ़, दरोगा मनोज कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना फरीदपुर, दरोगा मुकेश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना आंवला, दरोगा मनीष कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ दरोगा थाना अलीगंज, दरोगा रोहन राणा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भुता और दरोगा सुमित कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना आंवला स्थानांतरित किया गया है।

चौकियों और थानों के फेरबदल में दरोगा रविराज पावड़िया को प्रभारी चौकी चौकी चौराहा थाना कोतवाली से थाना कोतवाली, दरोगा विजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी चौकी चौराहा थाना कोतवाली, दरोगा रोहित तोमर को प्रभारी चौकी नकटिाया थाना कैण्ट से प्रभारी चौकी बिहारीपुर थाना कोतवाली, दरोगा धीरेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी सरदारनगर थाना भमौरा से प्रभारी चौकी नकटिाया थाना कैण्ट, दरोगा गौरव कुमार को प्रभारी चौकी बल्लिया थाना भमौरा से प्रभारी चौकी सरदारनगर थाना भमौरा, दरोगा नरेन्द्र शर्मा को थाना शेरगढ़ से प्रभारी चौकी बल्लिया थाना भमौरा, दरोगा अमरजीत सिंह को प्रभारी चौकी कर्मचारी नगर थाना इज्जतनगर से प्रभारी चौकी बभिया थाना कैण्ट, दरोगा हरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी चौकी बभिया थाना कैण्ट से थाना फतेहगंज पूर्वी, दरोगा दीपक वर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी कर्मचारी नगर थाना इज्जतनगर, दरोगा अजय शर्मा को प्रभारी चौकी सद्भावना (बानखाना) थाना प्रेमनगर से प्रभारी चौकी कुआडांडा थाना भुता तथा दरोगा प्रणय क्षोत्रिय को थाना नवाबगंज से प्रभारी चौकी सद्भावना (बानखाना) थाना प्रेमनगर भेजा गया है।

दरोगा मुकेश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी लाल फाटक थाना कैण्ट, दरोगा ब्रजेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी लाल फाटक थाना कैण्ट से प्रभारी चौकी बड़ा गांव थाना सिरौली, दरोगा मनोज कुमार को प्रभारी चौकी बड़ा गांव थाना सिरौली से रिजर्व पुलिस लाइन्स, दरोगा नितिन शिरीष को थाना मीरगंज से प्रभारी चौकी रामगंगा थाना सुभाषनगर, दरोगा प्रसून कुमार को प्रभारी चौकी रामगंगा थाना सुभाषनगर से प्रभारी चौकी गैनी थाना अलीगंज, दरोगा सुरजीत को प्रभारी चौकी गैनी थाना अलीगंज से

थाना शाही, दरोगा पवन कृष्ण को थाना किला से प्रभारी चौकी परसाखेड़ा थाना सी०बी०गंज, दरोगा अमित कुमार को थाना शाही से प्रभारी चौकी लभारी थाना मीरगंज, दरोगा सूरजपाल सिंह को प्रभारी चौकी लभारी थाना मीरगंज से थाना शाही और दरोगा नितिन शर्मा को प्रभारी चौकी कस्बा थाना आंवला से गैर जनपद स्थानान्तरण के फलस्वरूप रिजर्व पुलिस लाइन्स भेजा गया है।

इसके अलावा दरोगा उज्जवल गम्भीर को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी कस्बा थाना आंवला, दरोगा ऋषि मित्र को प्रभारी चौकी बेवल बसंतपुर थाना भुता से थाना भुता, दरोगा रामवीर राठी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी चौकी बेवल बसंतपुर थाना भुता, दरोगा प्रवीण शर्मा को थाना शाही से प्रभारी चौकी बंजरिया थाना शीशगढ़, दरोगा सुरेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी बंजरिया थाना शीशगढ़ से प्रभारी चौकी मानपुर थाना शीशगढ़, दरोगा राजेन्द्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कैण्ट, दरोगा सतीश कुमार को वरिष्ठ दरोगा थाना शाही से वरिष्ठ दरोगा थाना विशारतगंज, दरोगा अनिल कुमार को थाना शाही से थाना फतेहगंज पूर्वी, दरोगा असकर खान को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भमौरा, दरोगा विनोद कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना देवरनियां, दरोगा राजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी जिला अस्पताल थाना कोतवाली से थाना सिरौली तथा दरोगा अशोक कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी जिला अस्पताल थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

दरोगा गौरव कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना इज्जतनगर, दरोगा पवन कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कोतवाली, दरोगा प्रमोद राघव को रिजर्व पुलिस लाइन्स से न्यायालय सुरक्षा,
दरोगा अक्षय सिवाच को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना कोतवाली, दरोगा नितिन कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना बारादरी, दरोगा विपिन कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भोजीपुरा, दरोगा सिद्धार्थ गोस्वामी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ दरोगा थाना क्याोलड़िया, दरोगा अभिषेक कुमार शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ दरोगा थाना किला और दरोगा वीरेन्द्र प्रताप सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ दरोगा थाना बिथरीचैनपुर तैनात किया गया है।

अंत में महिला दरोगा अंजना पाल को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वन स्टॉप सेन्टर-2.0 थाना फतेहगंज पश्चिमी, महिला दरोगा यशोदा रानी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र परसखेड़ा थाना सी०बी०गंज, महिला दरोगा अनीशा कुमारी को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना बहेड़ी, महिला दरोगा गीता शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ दरोगा महिला थाना, दरोगा आजाद कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना भमौरा, दरोगा मुरारी लाल को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना बहेड़ी, दरोगा सतीश बाबू को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना बारादरी, दरोगा मुन्ना सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना महिला थाना तथा दरोगा अमरीश शर्मा को थाना आंवला से थाना शेरगढ़ भेजा गया है। जिले में इतने बड़े स्तर पर फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।,