बरेली में पंखिया गैंग का खुलासा: टाइल्स मिस्त्री बना चोरों का सरगना, 1.82 लाख नकद और तमंचे के साथ गिरफ्तार*

0 23

- Advertisement -

बरेली में पंखिया गैंग का खुलासा: टाइल्स मिस्त्री बना चोरों का सरगना, 1.82 लाख नकद और तमंचे के साथ गिरफ्तार*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*कैंट पुलिस और SOG का बड़ा एक्शन, सलमान ने कबूली 5 बड़ी वारदातें; गैंग का टारगेट थे बंद मकान, जेवर बेचकर बांटते थे रकम*

*बरेली, कैंट पुलिस और एसओजी टीम* ने *कुख्यात पंखिया गैंग* के एक *सक्रिय सदस्य* को दबोचकर *पांच चोरी की घटनाओं* का खुलासा किया है। आरोपी के पास से *चोरी के माल को बेचकर कमाए 1.82 लाख रुपये नकद*, *एक अवैध तमंचा* और *जिंदा कारतूस* बरामद हुए हैं। *गैंग के अन्य सदस्यों* की तलाश में *पुलिस की दबिश* जारी है।

*एपेक्स हॉस्पिटल रोड से पकड़ा गया शातिर सलमान*
*कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर* ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी *सलमान पुत्र खलील* निवासी *ग्राम मिलक, थाना सुभाषनगर* है। उसे *मुखबिर की सूचना* पर *एपेक्स हॉस्पिटल से करेली जाने वाले मार्ग* से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में *अवैध असलहा और नकदी* बरामद हुई।

*टाइल्स लगाने के बहाने करता था रेकी, बंद मकान थे निशाने पर*
पूछताछ में *सलमान* ने बताया कि वह *टाइल्स और पत्थर लगाने का काम* करता था। इसी बहाने वह *संपन्न परिवारों* और *बंद मकानों की रेकी* करता था। फिर *साथियों अफरीद, मुजाहिद, कादिम रसूल और अमीर खां उर्फ मारुति* के साथ मिलकर *चोरी की वारदात* को अंजाम देता था। गैंग *पीछे के रास्ते या छत* से घरों में घुसकर *लाखों के जेवरात और नकदी* चोरी कर लेता था।

*रामेश्वर धाम से बालाजी धाम तक 5 वारदातें कबूलीं*
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने *रामेश्वर धाम कॉलोनी, चौबारी गांव, बालाजी धाम कॉलोनी* समेत *कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र* की *पांच चोरी* में शामिल होना कबूल किया है। *बरामद 1.82 लाख रुपये* को उसने *चोरी के माल की बिक्री* से मिला *अपना हिस्सा* बताया। *पंखिया गैंग* का नेटवर्क *बरेली समेत कई जिलों* में सक्रिय है।

*आयुध अधिनियम में केस दर्ज, SSP के अभियान में मिली सफलता*
*कैंट पुलिस* ने आरोपी के खिलाफ *आयुध अधिनियम* के तहत भी *मुकदमा दर्ज* किया है। *चोरी के मामलों* में *बरामदगी के आधार* पर *धाराएं बढ़ाई* गई हैं। पुलिस अब *फरार साथियों* की गिरफ्तारी और *शेष माल की बरामदगी* के लिए *लगातार दबिश* दे रही है। *एसएसपी अनुराग आर्य* के निर्देश पर *अपराध विरोधी अभियान* के तहत मिली इस *सफलता को बड़ी उपलब्धि* माना जा रहा है।