सपा का ‘पीडीए ऑडिट’ रिपोर्ट जारी: 22 भर्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप, भाजपा सरकार घेरे में*

0 6

- Advertisement -

सपा का ‘पीडीए ऑडिट’ रिपोर्ट जारी: 22 भर्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप, भाजपा सरकार घेरे में*

*रिपोर्ट/आसिफ अली*

- Advertisement -

*69000 शिक्षक भर्ती से लेकर लेखपाल भर्ती तक पीडीए के हजारों पद कम देने का दावा; सपा बोली- युवाओं के भविष्य पर हमला*

बरेली मे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी* नेताओं ने भाजपा सरकार पर सरकारी भर्तियों में आरक्षण की लूट का गंभीर आरोप लगाया है। सपा ने ‘पीडीए ऑडिट’ रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि पिछले 10 सालों में 22 भर्तियों में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के हजारों आरक्षित पद कम दिए गए। सपा ने इसे संविधान और युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला बताया है।

*सपा ने गिनाए 22 भर्ती घोटाले, आंकड़ों से खोली पोल*
सपा नेताओं के मुताबिक 69000 शिक्षक भर्ती 2019 में ओबीसी को 27 प्रतिशत की जगह सिर्फ 3.86 प्रतिशत और एससी को 21 प्रतिशत की जगह 16.2 प्रतिशत आरक्षण मिला। लेखपाल भर्ती 2025 में 3997 पदों की जगह 3037 पद ही पीडीए को मिले और 960 पदों की लूट हुई। इसी तरह यूपीएसएसएससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती 2026 में 1380 पदों की जगह 792 पद दिए गए और 588 पदों पर लूट का आरोप है।

*सपा का दावा: हर भर्ती में पीडीए को नुकसान*
सपा की रिपोर्ट में वन रक्षक भर्ती 2019 में 88 पद, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 में 232 पद, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47 पद, कनिष्ठ सहायक भर्ती 2023 में 300 पद, पशु चिकित्सक भर्ती 2025 में 81 पद और सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती 2026 में 58 पदों की लूट का दावा किया गया है। एडेड जूनियर हाई स्कूल भर्ती 2021 में 127 में से एक भी पद पीडीए को न मिलने का आरोप है।

*भाजपा पर हमला, संविधान बचाने की अपील*
सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पीडीए वर्ग का हक मार रही है। यह आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की साजिश है। सपा ने युवाओं से अपील की कि वे संविधान बचाने के लिए आगे आएं। फिलहाल भाजपा की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

*नोट:* बरेली मे आज यह खबर समाजवादी पार्टी द्वारा जारी ‘पीडीए ऑडिट’ रिपोर्ट और सपा नेताओं के आरोपों पर आधारित है। सीधी खबर इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले में संबंधित विभागों और भाजपा का पक्ष भी आना बाकी है।