बरेली ने मारी बाजी: CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में टॉप,डीएम अविनाश सिंह की मेहनत लाई रंग*
- Advertisement -
बरेली ने मारी बाजी: CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में टॉप,डीएम अविनाश सिंह की मेहनत लाई रंग*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*मई 2026 की रैंकिंग में विकास और राजस्व कार्यों में बरेली नंबर-1, विकास में तीसरा और राजस्व में तीसरा स्थान; DM ने दी अधिकारियों को बधाई*
*बरेली, डीएम अविनाश सिंह* की *मेहनत और कुशल नेतृत्व* का नतीजा सामने आया है। *मुख्यमंत्री कार्यालय* द्वारा जारी *मई 2026* की *CM डैशबोर्ड रैंकिंग* में *जनपद बरेली ने प्रदेश में प्रथम स्थान* हासिल किया है। *विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग* में बरेली *ओवरऑल टॉप* पर रहा।
*विकास में तीसरा, राजस्व में भी तीसरा स्थान*
*CM डैशबोर्ड पोर्टल* पर *प्रत्येक माह* विकास कार्यों का *मूल्यांकन और समीक्षा* की जाती है। *मई 2026* की जारी रैंकिंग में *बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में तीसरा स्थान* और *राजस्व कार्यक्रमों में भी तीसरा स्थान* मिला है। दोनों को मिलाकर *संयुक्त रैंकिंग में बरेली को पूरे प्रदेश में पहला स्थान* प्राप्त हुआ है।
*DM की गहन समीक्षा से बढ़ा प्रदर्शन*
*जिलाधिकारी अविनाश सिंह* के *कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और निरन्तर गहन समीक्षा* में दिए गए निर्देशों के कारण *जनपद के कार्य प्रदर्शन में लगातार वृद्धि* हो रही है। *DM की लगन और मेहनत* के साथ *विभागीय अधिकारियों के परिश्रम* से यह *उपलब्धि* हासिल हुई है।
*अधिकारियों को दी बधाई, गति बनाए रखने के निर्देश*
*जिलाधिकारी अविनाश सिंह* ने इस *बड़ी उपलब्धि* पर *समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई* और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही *विकास और राजस्व कार्यक्रमों* की प्रगति में *निरन्तर गति बनाए रखने* के निर्देश भी दिए हैं।