बरेली में ED का बड़ा धावा: प्रेमनगर में मोबाइल कारोबारी के घर सुबह 8 बजे छापा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हड़कंप*

0 300

- Advertisement -

बरेली में ED का बड़ा धावा: प्रेमनगर में मोबाइल कारोबारी के घर सुबह 8 बजे छापा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हड़कंप*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*6 राज्यों में एक साथ कार्रवाई: लुधियाना, जालंधर, दिल्ली-नोएडा समेत बरेली में रेड, व्यापारियों ने शटर गिराए; दस्तावेज खंगाल रही ED*

*बरेली, 09 जून प्रवर्तन निदेशालय यानी ED* ने मंगलवार सुबह *प्रेमनगर थाना क्षेत्र* में बड़ी कार्रवाई की। *मारवाड़ी गंज* स्थित एक *बड़े मोबाइल कारोबारी के आवास* पर सुबह *8 बजे ED की टीम* ने छापा मार दिया। *मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले* से जुड़ी इस कार्रवाई के बाद *पूरे इलाके के व्यापारियों में हड़कंप* मच गया।

*सुबह तड़के पहुंची टीम, बढ़ाई गई सुरक्षा*
*ED की टीम सुबह तड़के* ही कारोबारी के घर पहुंची और *चारों तरफ सुरक्षा घेरा* बना लिया। *घर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बंद* कर दिए गए। टीम *अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ* कर रही है और *दस्तावेजों को खंगाल* रही है। *स्थानीय पुलिस* को भी साथ लेकर *पूरी कार्रवाई गोपनीय* रखी जा रही है।

*6 ठिकानों पर एक साथ रेड, बाजार में दहशत*
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई *सिर्फ बरेली तक सीमित नहीं* है। *मनी लॉन्ड्रिंग के तार कई राज्यों से जुड़े* हैं। *बरेली के साथ पंजाब के लुधियाना, जालंधर और दिल्ली-नोएडा* समेत *कुल 6 अलग-अलग ठिकानों* पर *ED की टीमें एक साथ कार्रवाई* कर रही हैं। छापे की खबर फैलते ही *आसपास के दुकानदारों ने आनन फानन में शटर गिरा दिए*।

*बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों का शक, जांच जारी*
ED को *बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों* की आशंका है। टीम *कारोबारी के घर से मिले दस्तावेज, लेनदेन और बैंक डिटेल* की बारीकी से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही *बड़े खुलासे* हो सकते हैं। फिलहाल *जांच जारी* है और *अंदर किसी को आने जाने की अनुमति नहीं* है।