बरेली में 137वां यौमे हुजूर मुफ्ती-ए-आज़म आज: इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में होगा जश्न, तैयारियां जोरों पर*
- Advertisement -
बरेली में 137वां यौमे हुजूर मुफ्ती-ए-आज़म आज: इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में होगा जश्न, तैयारियां जोरों पर*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*नवासे हुजूर मुफ्ती-ए-आज़म बोले: ‘पैदाइशी वली थे, जैसा पीर कोई नहीं गुजरा’; 6 महीने की उम्र में मिली खिलाफत, आला हजरत की पेशीनगोई हुई सच*
*बरेली,15वीं सदी के मुजद्दिद हुजूर मुफ्ती-ए-आज़म* का *137वां यौमे विलादत* आज *मंगलवार* को *बाद नमाज़े ईशा इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान* में धूमधाम से मनाया जाएगा। जश्न की *तैयारियां जोर शोर से* शुरू हो गई हैं। इस मौके पर *नवासे हुजूर मुफ्ती-ए-आज़म* ने प्रेस वार्ता कर उनकी *करामातों पर रोशनी* डाली।
*’पैदाइशी वली थे मुफ्ती-ए-आज़म’: नवासे हुजूर*
प्रेस वार्ता में बताया गया कि *हुजूर मुफ्ती-ए-आज़म पैदाइशी वली* थे। *मुरीदों में आम खास, अमीर गरीब और दूसरी मखलूक अजिन्ना* भी शामिल थे। *आला हजरत* ने जो *खिलाफत अता* की, उसका उन्होंने पूरा हक अदा किया। *आबिद, जाहिद, पारसा और मुत्तकी* होने की मिसाल उनकी *जाते मुबारिका* है। ऐसा *रौशन चिराग और सिराजउल सालिकीन* नजर नहीं आता।
*6 महीने की उम्र में मिली खिलाफत, नूरी मियां ने रखा नाम*
बताया गया कि जब *आला हजरत महराहरा शरीफ* तशरीफ ले गए थे तो *हजरत शाह अबुल हुसैन अहमद नूरी मियां* ने खुशखबरी सुनाई कि आपके घर में *बच्चे की विलादत* हुई है। यह *बच्चा बहुत मुबारक* है। उन्होंने नाम *आले रहमान अबुल बरकत मुहईनुद्दीन* तजबीज किया। *6 महीने बाद नूरी मियां साहब बरेली शरीफ* आए और *15वीं सदी के मुजद्दिद* के मुंह में *लआवे दहेन डाला, शहद चटाया* और *मुरीद फरमाया*। साथ ही *खिलाफत और दीगर सिलासिल* भी अता कर दिए।
*इनकी सरपरस्ती में होगा जश्न*
जश्न *सैय्यद सुहैल मियाँ साहब* की सरपरस्ती में होगा। *नाजिमे आला अल्हाज हजरत सिराज रजा खान नूरी साहब* और *मुफ्ती मोहम्मद फैज रजा खान तहसीनी* के एहतिमाम में कार्यक्रम होगा। *इंतिजामिया कमेटी* में कामिल बेग, मुनव्वर हुसैन, आरिफ हुसैन, अब्दुल वासिफ, मोहम्मद सलीम बरखन, सैय्यद शारीक बुखारी समेत कई लोग शामिल हैं। *मीडिया प्रभारी सलीम अहमद* ने जानकारी दी।