प्रेमिका संग घूम रहा था पति, पत्नी ने फिल्मी स्टाइल में कार के बोनट पर लटककर रोका*

0 16

- Advertisement -

प्रेमिका संग घूम रहा था पति, पत्नी ने फिल्मी स्टाइल में कार के बोनट पर लटककर रोका*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*भमोरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: देवचरा चौराहे पर पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, पति ने नहीं रोकी कार तो बोनट पर चढ़ गई गुलाबो, 200 मीटर तक लटकी रही, राहगीरों ने पीटकर छुड़ाया*

*बरेली, पति-पत्नी और ‘वो’* के बीच हुए झगड़े का एक *हैरान कर देने वाला वीडियो* बरेली से सामने आया है। *भमोरा थाना क्षेत्र* के *देवचरा चौराहे* पर पत्नी ने अपने पति को *प्रेमिका के साथ कार में रंगे हाथों* पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी *चलती कार के बोनट पर लटक गई*, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी।

*बच्चे के साथ खड़ी थी पत्नी, तभी आ गई ‘सौतन’*
*गुलाबो* अपने बच्चे के साथ शाम करीब 7 बजे देवचरा चौराहे पर खड़ी थी। तभी पति *नेत्रपाल* कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि कार में उसके साथ एक *दूसरी महिला* भी बैठी थी। पत्नी ने शोर मचाकर कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पति कार लेकर भागने लगा।

*स्पीड ब्रेकर पर बोनट पर चढ़ी, 200 मीटर तक लटकी रही*
गुलाबो कार के पीछे दौड़ी। *फूलमंडी के पास स्पीड ब्रेकर* पर कार धीमी हुई तो पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए *बोनट पर चढ़कर* कार रोकने की कोशिश की। आरोप है कि पति ने इसके बाद भी कार नहीं रोकी और *करीब 200 मीटर तक पत्नी बोनट पर लटकी* रही।

*राहगीरों ने पीछा कर रोकी कार, पति की धुनाई*
कार की बोनट पर महिला को लटका देख *राहगीर हैरान* रह गए। कई लोगों ने बाइक से पीछा कर *देवचरा-बल्लिया रोड पर कार रुकवाई*। गुस्साई भीड़ ने नेत्रपाल को कार से निकालकर *जमकर पीटा*। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच नेत्रपाल और उसकी प्रेमिका वहां से निकल गए।

*CCTV में कैद हुआ पूरा ड्रामा, FIR दर्ज*
पूरी घटना *सीसीटीवी में कैद* हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलाबो की शिकायत पर *भमोरा थाना पुलिस ने पति नेत्रपाल के खिलाफ FIR* दर्ज कर ली है।

*SP अंशिका वर्मा बोलीं- जांच जारी*
*एसपी अंशिका वर्मा* ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। *वायरल सीसीटीवी फुटेज* की जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।