बरेली में हवाला रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी कंपनी से 35 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार*

0 32

- Advertisement -

बरेली में हवाला रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी कंपनी से 35 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार*

*रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*बारादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुबई कनेक्शन से चल रहा था बेनामी पैसों का खेल, 4 मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड भी मिले, KGN कंपनी के नाम पर हो रहा था हवाला कारोबार*

*बरेली, थाना बारादरी पुलिस* ने *हवाला कारोबार* के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। *फर्जी कंपनी खोलकर बेनामी रुपयों को हवाला के जरिए संदिग्ध गतिविधियों* में इस्तेमाल करने वाले *2 अभियुक्तों को 35 लाख रुपये कैश, 4 मोबाइल फोन और 2 फर्जी आधार कार्ड* के साथ गिरफ्तार किया है।

*एसएसपी अनुराग आर्य ने किया खुलासा*
*बरेली एसएसपी अनुराग आर्य* ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन* में की गई। एसएसपी ने कहा कि *दुबई कनेक्शन और फंडिंग के सोर्स* की गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए *विशेष टीमें गठित* कर दी गई हैं। यह रैकेट *राष्ट्रीय सुरक्षा* से भी जुड़ा हो सकता है, इसलिए सभी एंगल से जांच होगी।

*माधोबाड़ी से पकड़े गए दोनों आरोपी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत *मुखबिर की सूचना* पर पुलिस ने *माधोबाड़ी* से छापा मारकर *जमीर अहमद निवासी हजियापुर चुगी* और *जगदीश चोटिया निवासी बीकानेर, राजस्थान* को गिरफ्तार किया। तलाशी में *35 लाख रुपये नकद, 2 फर्जी आधार कार्ड और 4 मोबाइल फोन* बरामद हुए।

*दुबई से जुड़े तार, व्हाट्सएप पर मिलता था टोकन*
पूछताछ में *जमीर अहमद* ने बताया कि उसका संपर्क *दुबई निवासी अली जीशान* से था। अली जीशान के कहने पर *मोईन अली के नाम से फर्जी KGN कंपनी* खोली गई। कंपनी का ऑफिस *पीलीभीत बाईपास रोड, आशुतोष सिटी* में था। कोई कारोबार नहीं होता था। अली जीशान *व्हाट्सएप पर टोकन नंबर* भेजता था और खाते में मोटी रकम डलवाता था। यह पैसा *हवाला के जरिए दिल्ली में लालचंद और धम्माराम* तक पहुंचाया जाता था।

*4 साल से बरेली में हवाला का काम कर रहा था जगदीश*
दूसरे आरोपी *जगदीश चोटिया* ने कबूला कि वह *पिछले 4 साल से बरेली में हवाला* का काम कर रहा था। वह *टैक्स बचाने के लिए बेनामी धन को इधर-उधर* करवाता था। कमीशन लेकर दिल्ली में टोकन धारक को पैसा दिलवाता था। पैसा भेजने और लेने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती थी।

*3 आरोपी फरार, FIR दर्ज*
पुलिस ने *मोईन अली निवासी हजियापुर, लालचंद और धम्माराम निवासी दिल्ली* को वांछित किया है। तीनों फरार हैं। थाना बारादरी में *मु0अ0सं0 752/2026 धारा 61(2)/111/318(4)/336(3)/338/340(2) BNS* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को *कोर्ट में रिमांड* के लिए पेश किया जा रहा है।

*पुलिस टीम का रहा अहम रोल*
इस कार्रवाई में *एसपी सिटी और सीओ नगर तृतीय* के निर्देशन में बारादरी थाना पुलिस की टीम ने काम किया। पुलिस अब *दुबई कनेक्शन और फंडिंग के सोर्स* की जांच कर रही है।