SSP अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 दिन में 301 NBW वारंटी गिरफ्तार*  

0 8

- Advertisement -

SSP अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 दिन में 301 NBW वारंटी गिरफ्तार*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*बरेली पुलिस का ‘ऑपरेशन वारंटी’ सक्सेस: SSP अनुराग आर्य की जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों में हड़कंप, बारादरी से सबसे ज्यादा 41 वारंटी धरे गए*

*बरेली, 07 जून 2026:* एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 02 जून से 06 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 301 गैर जमानती वारंटी (NBW) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम जारी रहेगा।

 

*SSP अनुराग आर्य का मास्टर प्लान, हर थाने में बनी स्पेशल टीम*

एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर जिले के सभी सर्किल अफसरों के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने लगातार दबिश, सत्यापन और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर 5 दिन में 301 वारंटियों को पकड़ा। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने टीमों के गुड वर्क की सराहना की।

 

*किस थाने से कितने पकड़े गए: बारादरी टॉप पर*

अभियान में थाना बारादरी से सबसे ज्यादा 41 वारंटी पकड़े गए। नवाबगंज से 24, आंवला से 22, सुभाषनगर से 20, हाफिजगंज और किला से 19-19 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। कोतवाली 08, प्रेमनगर 02, कैंट 14, बिथरी चैनपुर 06, सीबीगंज 14, इज्जतनगर 13, महिला थाना 01, बहेड़ी 08, देवरनियां 05, शीशगढ़ 09, शेरगढ़ 01, क्योलड़िया 06, भोजीपुरा 03, फतेहगंज पश्चिमी 07, भमोरा 09, फरीदपुर 08, फतेहगंज पूर्वी 05, भुता 16, मीरगंज 12, शाही 05, सिरौली 04 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

 

*एसएसपी अनुराग आर्य बोले- आगे भी जारी रहेगा एक्शन*

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ किया कि अपराधियों, वारंटियों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

*”जीरो टॉलरेंस” पर काम कर रही बरेली पुलिस*

बरेली पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी चलता रहेगा।