बरेली में युवती ने लगाया गंभीर आरोप: नाम बदलकर दोस्ती, शादी का झांसा, फिर दरगाह में धर्म परिवर्तन कराने का मामला*

0 27

- Advertisement -

बरेली में युवती ने लगाया गंभीर आरोप: नाम बदलकर दोस्ती, शादी का झांसा, फिर दरगाह में धर्म परिवर्तन कराने का मामला*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*एसएसपी से न्याय की गुहार: पीड़िता का आरोप- बॉबी बनकर मिला युवक निकला अरबाज खान, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और जेवर हड़पने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी*

बरेली में एक युवती ने *नाम बदलकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन* कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने *एसएसपी बरेली* को शिकायती पत्र देकर आरोपी और उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*शहदाना में हुई थी मुलाकात, नकटिया में रखा लिव-इन में*
संजय नगर निवासी पीड़िता के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले शहदाना इलाके में उसकी मुलाकात *बॉबी नाम के युवक* से हुई थी। आरोप है कि युवक ने एक-डेढ़ महीने तक पीछा करने के बाद दोस्ती की। शादी का वादा कर वह युवती को *नकटिया के एक किराए के मकान* में ले गया और करीब एक साल तक लिव-इन में रखा।

*अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, जेवर भी लिए*
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने *अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल* किया। प्लॉट दिलाने के नाम पर *सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी और चांदी की पायल* समेत सारे जेवर भी ले लिए।

*असलियत पता चलने पर हुआ बड़ा खुलासा*
दो-तीन महीने पहले युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम *अरबाज खान पुत्र कय्यूम* है और वह *पुराने शहर के रोहली टोला* का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक *अरबाज पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता* है।

*दरगाह ले जाकर कलमा पढ़वाने का आरोप*
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर *मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी* दी गई। आरोप है कि उसे *शराफत मियां की दरगाह* पर ले जाया गया और वहां *कलमा पढ़वाया गया, नमाज पढ़वाई गई*। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उनका एक ग्रुप है जो हिंदू लड़कियों को फंसाने का काम करता है।

*परिवार समेत धमकी देने का आरोप, दोस्त पर गो-तस्करी का आरोप*
युवती का आरोप है कि अब अरबाज शादी से इनकार कर रहा है। *दोस्त आरिश, बहन सिमरन और बहनोई राजा* के साथ मिलकर उसे *बदनाम करने और जान से मारने की धमकी* दे रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि *आरिश गो-तस्करी में लिप्त* है और अरबाज उसके साथ रहता है।

*एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार*
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। उसका कहना है कि *उसका माइंडवॉश कर गलत इस्तेमाल* किया गया। वह अब आरोपी से कोई संबंध नहीं चाहती और *कानूनी कार्रवाई* चाहती है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए *जांच शुरू कर दी* है।