एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच: ₹150 करोड़ के लोन बांटे, 90 किसान हुए लाभान्वित*

0 12

- Advertisement -

एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच: ₹150 करोड़ के लोन बांटे, 90 किसान हुए लाभान्वित*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*अंचल प्रमुख डीके अर्जवानी की अध्यक्षता में हुआ भव्य आयोजन: डीडीएम अभिषेक कुमार मिश्रा और जेडी कृषि दुर्विजय सिंह रहे मौजूद, क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार ने बढ़ाया किसानों का हौसला*

*बरेली,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया* के बरेली क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को शहर में *मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम* का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता *अंचल प्रमुख श्री डीके अर्जवानी* ने की। इस दौरान *कुल ₹150 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत* कर लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

*90 किसानों ने लिया हिस्सा, सलमान खान ने दी योजनाओं की जानकारी*
कार्यक्रम में करीब *90 किसानों और ग्राहकों* ने भाग लिया। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत बैंक की *विभिन्न एग्रीकल्चर योजनाओं की विस्तृत जानकारी* क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी *श्री सलमान खान* ने दी। उन्होंने किसानों की जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया। ग्राहकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम बेहद सफल रहा।

*ये रहे विशिष्ट अतिथि, शाखा प्रबंधक भी जुटे*
कार्यक्रम में *जिला विकास प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक कृषि श्री दुर्विजय सिंह* और अंचल कार्यालय के *मुख्य प्रबंधक श्री प्रिंस प्रताप सिंह* बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। बैंक की ओर से *क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुधीर कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री मोहम्मद शोएब, श्री अमित उपाध्याय* समेत कई शाखाओं के शाखा प्रबंधक शामिल हुए। *मार्केटिंग ऑफिसर श्री अमित कुमार सिंह* ने कार्यक्रम का संचालन किया।

*ग्राहक-हितैषी योजनाओं से बढ़ी जागरूकता*
बैंक प्रबंधन ने बताया कि इस पहल से *व्यावसायिक सहयोगियों और ग्राहकों के साथ संबंध और मजबूत* हुए हैं। साथ ही बैंक की *ग्राहक-हितैषी एग्रीकल्चर योजनाओं के प्रति जागरूकता* में भी बड़ी वृद्धि हुई है। अंत में बैंक प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।