विश्व पर्यावरण दिवस पर बरेली हुआ हरियाली से सराबोर: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 7.8 लाख पौधे रोपे गए*
- Advertisement -
विश्व पर्यावरण दिवस पर बरेली हुआ हरियाली से सराबोर: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 7.8 लाख पौधे रोपे गए*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*डीएम अविनाश सिंह ने केंद्रीय विद्यालय में लगाया पीपल का पौधा, बोले- हर व्यक्ति लगाए एक पेड़; जुलाई में रोपे जाएंगे 35.99 लाख पौधे, स्कूलों और ITBP ने निकाली जागरूकता रैली*
*बरेली,विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर *‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान* के तहत बरेली जनपद में बृहद वृक्षारोपण किया गया। *जिलाधिकारी अविनाश सिंह* ने इज्जतनगर स्थित *केंद्रीय विद्यालय रेलवे ग्राउंड* में पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने आम लोगों से *पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक वृक्ष लगाने* की अपील की और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
*डीएम बोले- हरित भविष्य के लिए निभाएं कर्तव्य*
जिलाधिकारी ने कहा, *“वृक्ष शुद्ध वायु ही नहीं देते, जल संरक्षण और जैव विविधता में भी अहम भूमिका निभाते हैं।”* उन्होंने जनता से आह्वान किया कि *प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें और हरित, स्वच्छ व समृद्ध भविष्य* के निर्माण में योगदान दें। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति दायित्वों का स्मरण कराता है।
*एक दिन में रोपे गए 7.80 लाख पौधे, जुलाई में लगेंगे 35.99 लाख*
*प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी* ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर *वर्ष 2026-27 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे* लगाने का लक्ष्य है। इसके तहत *बरेली में जुलाई 2026 में वन विभाग 2 लाख और 26 अन्य विभाग 33.99 लाख, कुल 35.99 लाख पौधे* लगाएंगे। *आज एक ही दिन में वन विभाग ने 7 हजार और अन्य विभागों ने 7.73 लाख, कुल 7.80 लाख पौधे* रोपे।
*जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने किया पौधारोपण*
कार्यक्रम में *जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल* और वरिष्ठ समाजसेवी *अनिल सक्सेना* ने भी पौधे लगाए। *सीडीओ देवयानी* ने गुलमोहर और *भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा* ने कनक चंपा का पौधा रोपा। कवि *रीतेश कुमार साहनी* ने *‘एक पेड़ सौ पुत्र समान’* कविता सुनाई।
*स्कूली बच्चों और ITBP ने निकाली रैली*
*सूरजमुखी सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, गैर सरकारी संगठनों के बच्चों और ITBP के जवानों* ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्रों के साथ *प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश* दिया।
*तहसील से ग्राम पंचायत तक चला अभियान*
बरेली की *सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों* में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में *उप प्रभागीय वनाधिकारी विमल किशोर भारद्वाज, संजीव जौहरी, क्षेत्रीय वनाधिकारी वैभव चौधरी, डॉ. लाल बहादुर गंगवार, डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार* समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रभागीय वनाधिकारी ने सभी अतिथियों को एक-एक पौधा भेंट किया।