पंजाबी महासभा ने बढ़ाया मदद का हाथ, जिला अस्पताल को सौंपीं पांच व्हीलचेयर
- Advertisement -
पंजाबी महासभा ने बढ़ाया मदद का हाथ, जिला अस्पताल को सौंपीं पांच व्हीलचेयर
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। जिला अस्पताल में व्हीलचेयर के अभाव में एक बुजुर्ग मां द्वारा अपने बीमार बेटे को कंधे पर बैठाकर ले जाने की मार्मिक तस्वीर सामने आने के बाद पंजाबी महासभा ने सराहनीय पहल करते हुए अस्पताल प्रशासन को पांच आधुनिक व्हीलचेयर भेंट कीं। इस तस्वीर ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर किया और समाज को झकझोर कर रख दिया।
पंजाबी महासभा के संरक्षक गुलशन आनंद की प्रेरणा से संस्था ने तत्काल निर्णय लेते हुए अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पांच व्हीलचेयर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर विश्राम सिंह को सौंपीं। महासभा ने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल में किसी आवश्यक संसाधन की कमी होने पर संस्था सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेगी।
संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि किसी भी मरीज या परिजन को केवल संसाधनों के अभाव में परेशानी नहीं उठानी चाहिए। इस पहल से बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर मरीजों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।
व्हीलचेयर सौंपने के दौरान अमित अरोड़ा, राजकमल भसीन, देवराज चंडोक, अनुपम कपूर, सोनू अरोड़ा, उमंग बत्रा, संजीव सोही, प्रिंस सोढ़ी, संजीव आनंद, संजीव गुलाटी, कमल सूरी, भूपेंद्र सिंह और रंजीत सिंह काका सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।