मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने ली मंडलीय समीक्षा बैठक: गेहूं खरीद, फार्मर रजिस्ट्री और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती के निर्देश

0 27

- Advertisement -

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने ली मंडलीय समीक्षा बैठक: गेहूं खरीद, फार्मर रजिस्ट्री और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती के निर्देश*

*रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*वृक्षारोपण में बरेली मंडल का 1.40 करोड़ पौधों का लक्ष्य, 108 एंबुलेंस पेमेंट और IGRS शिकायतों के निस्तारण पर जताई नाराजगी: 5 साल पुराने राजस्व वाद निपटाने के आदेश*

*बरेली, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में *फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, स्वास्थ्य सेवाओं, गेहूं खरीद, वृक्षारोपण और राजस्व वसूली* को लेकर मंडलायुक्त ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि *अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच तेज करें और मरीजों से बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करें*। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों और IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

*गेहूं खरीद में बरेली मंडल पीछे, बढ़ाने के निर्देश*
मंडलायुक्त ने सबसे पहले गेहूं खरीद की समीक्षा की। बताया गया कि प्रदेश स्तर पर लक्ष्य के सापेक्ष 68 प्रतिशत खरीद हुई है, जबकि *बरेली मंडल में सिर्फ 58 प्रतिशत* गेहूं खरीदा गया है। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि प्रदेश के सापेक्ष मंडल में खरीद कम क्यों है। अधिकारियों को खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।

*1.40 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, बनेंगे विशिष्ट वन*
वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि बरेली का लक्ष्य 3397030, बदायूं का 3646724, शाहजहांपुर का 3824478 और पीलीभीत का 3190217 पौधे हैं। इस बार *वंदे मातरम वन, महर्षि चरक औषधिवन, समरसवन, समृद्धि वन/ऊर्जा वन, कपि वन* जैसे नवीन विशिष्टवनों की स्थापना होगी। हीट वेव से बचाव के लिए छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बदायूं और शाहजहांपुर में वृक्षारोपण होगा।

*फार्मर रजिस्ट्री-फैमिली आईडी पर फोकस*
मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल में *80.16 प्रतिशत लोगों की फैमिली आईडी बन चुकी है*। फार्मर रजिस्ट्री के काम में तेजी लाने को कहा गया ताकि किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिले।

*अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज, मरीजों से बदसलूकी पर कार्रवाई के आदेश*
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि *अल्ट्रासाउंड सेंटरों में डॉक्टर खुद नहीं बैठते, दूसरे को बैठा देते हैं*। तहसील आंवला के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज किए गए हैं। निर्देश दिए कि मरीजों और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करें। डिस्चार्ज के बाद भी मरीजों से फीडबैक लें कि कर्मियों का व्यवहार कैसा था। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए 5 काउंटर हैं, ऑनलाइन व्यवस्था भी है। आधार कार्ड अनिवार्य है।

*108 एंबुलेंस का पेमेंट राज्य स्तर से, RBSK टीमों की जांच होगी*
बैठक में बताया गया कि 108 एंबुलेंस का पेमेंट राज्य स्तर पर होता है, बजट आ गया है। RBSK के तहत हर विकास खंड में दो टीमें हैं। मंडलायुक्त ने CDO को टीमों के कार्यों की गुणवत्ता जांचने को कहा। आयुष्मान कार्ड और HPV वैक्सीनेशन की भी समीक्षा हुई। संचारी रोग नियंत्रण के लिए मच्छर जनित क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।

*गौशालाओं में भूसा केंद्र, चारागाह मुक्त कराने के निर्देश*
निराश्रित गौवंश की समीक्षा में बताया गया कि 50 से कम गौवंश वाली गौशालाओं को खाली कर बड़ी गौशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है। खाली गौशालाओं में भूसा संग्रहण केंद्र बनेगा या हरा चारा उगाया जाएगा। मंडलायुक्त ने चारागाह की भूमि चिन्हित कर कब्जा मुक्त कराने के पुराने निर्देशों पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी।

*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लक्ष्य 3 गुना*
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में बताया गया कि *प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लक्ष्य 10000 से बढ़ाकर 30000* कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण और बाल विकास पुष्टाहार की भी समीक्षा हुई। सैम से मैम में परिवर्तन त्रैमासिक होता है।

*नर्सिंग कॉलेज शाहजहांपुर इस सप्ताह होगा पूरा*
निर्माण कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि सिधौली कस्तूरबा गांधी विद्यालय और नर्सिंग कॉलेज शाहजहांपुर का काम इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। कस्तूरबा गांधी बीसलपुर छात्रावास का निर्माण प्रगति पर है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय बनकर तैयार है, विद्युत सुरक्षा की NOC लंबित है। जयप्रकाश नारायण विद्यालय समरेर के लिए जांच कमेटी नहीं बनी है। तिलहर, सहसवान बालिका छात्रावास, ट्रांजिट हॉस्टल, मनौना आंवला हॉस्टल हैंडओवर हो चुके हैं। बचपन डे केयर इसी माह हैंडओवर होगा। दातागंज अमृत सरोवर, गुरगवां पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक, जलालाबाद परशुराम मंदिर का काम चल रहा है। सैटेलाइट बस स्टेशन तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हुआ।

*राजस्व वसूली में पीलीभीत अव्वल, बदायूं में राजस्व वाद लंबित*
राज्यकर में पीलीभीत ने लक्ष्य का 71 प्रतिशत वसूल कर मंडल में पहला स्थान पाया। स्टाम्प रजिस्ट्रेशन में बरेली पहले स्थान पर है। आबकारी में बरेली ने 95 प्रतिशत, बाकी जिलों ने शत प्रतिशत वसूली की। 5 साल से अधिक पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए। धारा-44, 34, 38, 67, 80, 116 की समीक्षा हुई। राजस्व वादों के निस्तारण में बदायूं की स्थिति ठीक नहीं पाई गई।

*IGRS में फीडबैक घटा, निस्तारण की कॉपी दें*
IGRS में संतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत मंडल स्तर पर घट रहा है। मंडलायुक्त ने इसे बढ़ाने और शिकायत निस्तारण की कॉपी शिकायतकर्ता को देने के निर्देश दिए। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को चिन्हित करने और प्राइवेट अस्पतालों से टीकाकरण की रिपोर्ट लेने को कहा। बरेली में रिपोर्ट ली जा रही है।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवेन्द्र प्रताप, अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, DM बरेली अविनाश सिंह, DM बदायूं अवनीश कुमार राय, DM पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह, CDO समेत मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।