भोजीपुरा में मुर्गों की लड़ाई पर लगा जुए का अड्डा ध्वस्त, 6 जुआरी गिरफ्तार: 7 लड़ाकू मुर्गे और 2910 रुपये बरामद*

0 4

- Advertisement -

भोजीपुरा में मुर्गों की लड़ाई पर लगा जुए का अड्डा ध्वस्त, 6 जुआरी गिरफ्तार: 7 लड़ाकू मुर्गे और 2910 रुपये बरामद*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*मास्टरमाइंड राजा फरार, साजिद पर पहले से दर्ज है मारपीट का केस: भोजीपुरा पुलिस की छापेमारी में मकसूद, अख्तर, पप्पू समेत 6 पकड़े गए*

*बरेली, थाना भोजीपुरा पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को मौके से दबोच लिया। मौके से 7 लड़ाकू मुर्गे और 2910 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

*आम के बाग में चल रहा था खेल, प्रभारी निरीक्षक ने मारा छापा*
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सैदपुर प्यारेलाल स्थित एक आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई कराकर बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके पर कई लोग मुर्गों की लड़ाई पर रुपये लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग निकले, जबकि 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*मास्टरमाइंड राजा फरार, तलाश में जुटी पुलिस*
पुलिस जांच में सामने आया कि सैदपुर प्यारेलाल निवासी राजा नामक व्यक्ति मुर्गों की लड़ाई आयोजित कराता था। छापे के दौरान वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे राजा के अड्डे पर ही जुआ खेलने पहुंचे थे।

*ये 6 आरोपी हुए गिरफ्तार*
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मकसूद खां निवासी टिगरी थाना शीशगढ़, अख्तर खां निवासी दहिया थाना भोजीपुरा, साजिद निवासी कस्बा शेरगढ़, पप्पू मौर्य निवासी कर्मचारी नगर प्रेमनगर, तेजपाल निवासी मुड़िया चौधरी थाना क्योलड़िया और भुलइया निवासी सनौआ थाना सीबीगंज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक साजिद के खिलाफ पहले से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का केस दर्ज है।

*दो कानूनों में केस दर्ज, आगे भी होगी कार्रवाई*
इस मामले में थाना भोजीपुरा पर मु0अ0सं0 359/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम और धारा 11(1)(एन) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 में मुकदमा दर्ज किया गया है। भोजीपुरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और पशुओं के साथ क्रूरता से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।