बरेली में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड: 10 लाख के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर से मिलीभगत, SSP ने की बड़ी कार्रवाई*

0 26

- Advertisement -

बरेली में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड: 10 लाख के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर से मिलीभगत, SSP ने की बड़ी कार्रवाई*

*रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*बारादरी थाने के 2 हेड कांस्टेबल, 2 सिपाही पर गंभीर आरोप: पीड़ित को घर में बंधक बनाकर मांगे पैसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तत्काल किया निलंबित*

बरेली पुलिस में बड़ा एक्शन हुआ है। एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना बारादरी में तैनात 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इन पर आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर से सांठगांठ कर 10 लाख के लेनदेन के मामले में आवेदक को अवैध रूप से बंधक बनाकर पैसे लेकर छोड़ने का दबाव बनाया। SSP ने मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

*क्या है पूरा मामला? 10 लाख लेकर नहीं किया एग्रीमेंट*
थाना प्रभारी इज्जतनगर की आख्या के मुताबिक आवेदक ने 12 मई 2026 को प्लॉट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर को 10 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि डीलर ने न तो एग्रीमेंट कराया और न ही पैसे वापस किए। पैसे हड़पने के लिए डीलर ने थाना बारादरी के पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आवेदक को पकड़कर अपने आवास पर अवैध रूप से बैठाए रखा और पैसे लेकर छोड़ने का दबाव बनाया।

*SSP ने दिखाई सख्ती, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड*
मामले की शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तुरंत एक्शन लिया। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। SSP ने साफ कहा कि वर्दी का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच आसन्न कर दी गई है।

*इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज*
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण इस प्रकार है:
1. मुख्य आरक्षी 534 न0पु0 आशीष मिश्रा, पीएनओ 052141472, थाना बारादरी
2. मुख्य आरक्षी 329 न0पु0 राहुल कुमार, पीएनओ 112654809, थाना बारादरी
3. आरक्षी 2893 न0पु0 सिद्धान्त चौधरी, पीएनओ 192121457, थाना बारादरी
4. आरक्षी 511 न0पु0 आदित्य प्रताप सिंह, पीएनओ 242120030, थाना बारादरी

*पुलिस महकमे में हड़कंप, जनता बोली- ‘ऐसे पुलिसवालों पर हो सख्त कार्रवाई’*
चार पुलिसकर्मियों के एक साथ सस्पेंड होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाकी को दागदार करने वाले ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। SSP अनुराग आर्य की इस कार्रवाई की जनता में सराहना हो रही है।