बरेली: हजरत मोती मियां निजामी का 3 दिवसीय सालाना उर्स 3 जून से, आनंद विहार दरगाह पर उमड़ेंगे अकीदतमंद*
- Advertisement -
बरेली: हजरत मोती मियां निजामी का 3 दिवसीय सालाना उर्स 3 जून से, आनंद विहार दरगाह पर उमड़ेंगे अकीदतमंद*
*रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’गद्दीनशीन पाशा मियां निजामी की सरपरस्ती में उर्स का पोस्टर जारी’, 5 जून को गौसे आजम के तबर्रुकात की होगी जियारत: रामपुर रोड दरगाह पर तैयारियां पूरी*
*बरेली, रामपुर रोड* स्थित *आनंद विहार कॉलोनी गेट* की *दरगाह हजरत मुर्तजा हुसैन निजामी नियाजी रहमतुल्ला अलैह* *मोती मियां* और *हजरत गैस अली कोड़ा शाहा बाबा* का *सालाना उर्स-ए-पाक* *3 जून मंगलवार* से *शुरू* हो रहा है। *खानकाहे निजामिया* के *गद्दीनशीन हजरत पाशा मियां निजामी* की *सरपरस्ती* में *उर्स का पोस्टर जारी* कर दिया गया है। *सिविल लाइंस प्रसाद टॉकीज* के पास *सेंट्रल पैलेस शादी हाल* में हुई *प्रेस वार्ता* में *मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी* ने बताया कि *उर्स की सभी तैयारियां पूरी* कर ली गई हैं।
*3 जून को गुस्ल शरीफ से होगा आगाज*
*वसी अहमद वारसी* ने बताया कि *3 जून मंगलवार* को *सुबह 10 बजे गुस्ल शरीफ* से *उर्स का आगाज* होगा। *दिनभर दरगाह* पर *चादरपोशी* का *सिलसिला* चलेगा। *बाद नमाज ए असर 5:30 बजे महफिले समा* का आयोजन होगा। *राग शरीफ का नजराना* पेश करने के बाद *शाम 6:30 बजे हजरत मोती मियां निजामी* के *कुल शरीफ की फातिहा* होगी।
*4 जून को कोड़ा शाहा बाबा का उर्स*
*4 जून बुधवार* को *बाद नमाज ए फजर* *मजार पर कुरान खानी* और *गुस्ल शरीफ* के साथ *सन्दल पेश* किया जाएगा। *शाम 5:30 बजे* से *महफिले समा* होगी। *रंग शरीफ* के बाद *शाम 6:30 बजे हजरत गैस अली कोड़ा शाहा बाबा* के *कुल शरीफ की फातिहा* होगी।
*5 जून को खास जियारत का मौका*
*5 जून गुरुवार* को *बाद नमाज ए फजर कुरान खानी* होगी। *दिनभर दरगाह* पर *चादरपोशी, गुलपोशी* का *सिलसिला जारी* रहेगा। इस दिन *हजरत पाशा मियां साहब* *मुरीदों को सरकार गौसे आजम* के *तबर्रुकात की जियारत* कराएंगे। *निजामी सेवा ट्रस्ट कमेटी* का *गठन* कर *सभी सदस्यों* को *जिम्मेदारियां* सौंप दी गई हैं।
*प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद*प्रेस वार्ता* में *वसी अहमद वारसी, शादाब कुरैशी, रिजवान नियाजी, खुसरो निजामी, शाजेब अली खां, इब्राहिम निजामी, मोहम्मद कासिम कुरैशी, सय्यद आरिफ अली, कामरान हुसैन, अली मियां, फैजान मोइन चिश्ती, असीम नियाजी, अनस नियाजी, अमान हुसैन, फिरोज नियाजी, फैजी निजामी, शाम्मू खान* समेत *बड़ी संख्या* में लोग मौजूद रहे।
*संपर्क: मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी – 9258781785*