बरेली में ‘सूर्या’ जैसी वारदात करने वाला बिलाल घोसी एनकाउंटर में ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली*
- Advertisement -
बरेली में ‘सूर्या’ जैसी वारदात करने वाला बिलाल घोसी एनकाउंटर में ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली*
*रिपोर्ट/आसिफ अली*
- Advertisement -
*’साहब अब बरेली नहीं आऊंगा… गिड़गिड़ाया बदमाश’, पुलिस पर फायरिंग करते ही जवाबी कार्रवाई: वकील बृजेश मिश्रा पर हमले का आरोपी था बिलाल घोसी*
*बरेली, गाजियाबाद में सूर्या जैसी घटना* को *बरेली में दोहराने* की *कोशिश करने वाला शातिर बदमाश बिलाल घोसी* *पुलिस एनकाउंटर* में *घायल* हो गया। *पुलिस की जवाबी फायरिंग* में *बिलाल घोसी के दोनों पैरों* में *गोली लगी* है। *गोली लगते ही बदमाश* *गिड़गिड़ाकर बोला- साहब अब बरेली नहीं आऊंगा*। *फिलहाल घायल बदमाश* को *जिला अस्पताल* में *भर्ती कराया* गया है।
*31 मई को किया था वकील पर जानलेवा हमला*
*आरोपी बिलाल घोसी* ने *31 मई की रात* *प्रेमनगर* की *गुलाब नगर बगिया गली* में *वकील बृजेश मिश्रा* और उनके *परिजनों पर चाकू* से *जानलेवा हमला* किया था। *हमले के बाद से* ही *पुलिस उसकी तलाश* में *दबिश दे रही थी*। *आज मुखबिर की सूचना* पर *पुलिस ने घेराबंदी* की तो *बिलाल ने पुलिस टीम* पर *फायरिंग कर दी*।
*आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली*
*सीओ सिटी आशुतोष शिवम* ने बताया कि *बिलाल घोसी* ने *पुलिस को देखते ही फायर* झोंक दिया। *पुलिस टीम* ने *आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग* की जिसमें *बिलाल के दोनों पैरों* में *गोली लगी* और वह *जमीन पर गिर पड़ा*। *मौके से पुलिस* ने *अवैध असलहा और हमले* में *इस्तेमाल किया गया चाकू* भी *बरामद* किया है।
*आधा दर्जन मुकदमे, लगेगा गुंडा एक्ट*
*सीओ सिटी* के मुताबिक *बिलाल घोसी शातिर किस्म* का *अपराधी* है। *उस पर पहले* से ही *आधा दर्जन मुकदमे दर्ज* हैं। *अब वकील पर हमले* और *पुलिस पर फायरिंग* के बाद *उस पर सख्त गुंडा एक्ट* के तहत *कार्यवाही* की जाएगी। *पुलिस* का कहना है कि *बरेली में गुंडागर्दी* किसी भी *हाल में बर्दाश्त* नहीं की जाएगी।