बरेली में प्रशिक्षु IPS अंजना दहिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा, SSP अनुराग आर्य ने दी स्मृति चिन्ह के साथ विदाई*

0 11

- Advertisement -

बरेली में प्रशिक्षु IPS अंजना दहिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा, SSP अनुराग आर्य ने दी स्मृति चिन्ह के साथ विदाई*

*रिपोर्ट/आसिफ अली*

- Advertisement -

*’प्रेमनगर SHO रहीं अंजना दहिया को अफसरों ने दीं शुभकामनाएं’, पुलिस कार्यालय में हुआ विदाई समारोह: SSP बोले- ट्रेनिंग का अनुभव पुलिसिंग में बनेगा ताकत*

बरेली में प्रशिक्षु IPS सुश्री अंजना दहिया* का *व्यवहारिक प्रशिक्षण* *सफलतापूर्वक सम्पन्न* हो गया। *थाना प्रभारी प्रेमनगर* के रूप में *तैनात रहीं अंजना दहिया* के *सम्मान* में *शुक्रवार* को *पुलिस कार्यालय बरेली* में *विदाई समारोह* आयोजित किया गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य* ने *पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट* कर उनके *उत्कृष्ट कार्यों* की *सराहना* की और *उज्ज्वल भविष्य* की *कामना* की।

*SSP ने जताया भरोसा, नेतृत्व क्षमता से होंगी गौरवान्वित*
*SSP अनुराग आर्य* ने कहा कि *प्रशिक्षण अवधि* में *अर्जित अनुभव और ज्ञान* *अंजना दहिया* के *भावी पुलिस जीवन* में *उपयोगी सिद्ध* होंगे। *विश्वास है* कि वे *अपनी कर्तव्यनिष्ठा* और *नेतृत्व क्षमता* से *पुलिस सेवा* को *और अधिक गौरवान्वित* करेंगी। *फील्ड में रहकर* उन्होंने *पुलिसिंग की बारीकियां* सीखी हैं।

*पुलिस अफसरों की रही मौजूदगी*
*विदाई समारोह* में *जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण* एवं *अन्य पुलिस अधिकारी* मौजूद रहे। *सभी अधिकारियों* ने *सुश्री अंजना दहिया* को उनके *भावी दायित्वों* के लिए *शुभकामनाएं* दीं। *समारोह* में *नई जिम्मेदारियों* की ओर *बढ़ने का उत्साह* दिखा।

*प्रेमनगर SHO के तौर पर किया काम*
*प्रशिक्षु IPS अंजना दहिया* ने *जनपद बरेली* में *थाना प्रभारी प्रेमनगर* के रूप में *व्यवहारिक प्रशिक्षण* पूरा किया। इस दौरान उन्होंने *कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण* और *प्रशासनिक कार्यों* का *व्यावहारिक अनुभव* हासिल किया।