मनौना धाम से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण: आंवला पुलिस ने गैंग के 3 और सदस्य दबोचे, बच्चा बेचने का रैकेट बेनकाब*

0 47

- Advertisement -

मनौना धाम से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण: आंवला पुलिस ने गैंग के 3 और सदस्य दबोचे, बच्चा बेचने का रैकेट बेनकाब*

*रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’बच्चा चोर गैंग का पर्दाफाश’, आंवला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 60 साल का सरगना संजय भी गिरफ्तार, SP साउथ अंशिका वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई*

*बरेली,SP साउथ अंशिका वर्मा* के *निर्देशन में आंवला थाना पुलिस* ने *मनौना धाम से डेढ़ साल के बच्चे ऋषभ* के *अपहरण केस* में *फरार चल रहे 3 और शातिर अभियुक्तों* को गिरफ्तार कर लिया है। *बरेली पुलिस* ने *बच्चा बेचने वाले गैंग* का *पूरा नेटवर्क ध्वस्त* कर दिया। *पश्चिम बंगाल के 60 वर्षीय संजय कुमार विश्वास* समेत *केशवराम उर्फ मंजेश और महिला सीता* को *शुक्रवार को पकड़ा* गया। इससे पहले *पुलिस मुठभेड़* में *2 बदमाश जेल* भेजे जा चुके हैं।

*कैसे हुआ था अपहरण?*
*24 मई 2026* को *मनौना धाम* में *सफाई कर्मचारी रमन* का *डेढ़ साल का बेटा ऋषभ* खेलते समय *लापता* हो गया था। *बदायूं के उसैत थाना क्षेत्र* के *ढरिया असगुणा निवासी रमन* ने *थाना आंवला* में *अज्ञात के खिलाफ केस* दर्ज कराया था। *मु0अ0सं0 278/26 धारा 137(2) BNS* के तहत *उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राघव* जांच कर रहे थे। *SP साउथ अंशिका वर्मा* ने *केस को गंभीरता* से लेते हुए *तुरंत टीम गठित* कर *खुलासे के निर्देश* दिए थे।

*पुलिस मुठभेड़ में 2 पहले ही पकड़े गए*
*27 मई 2026* को *पुलिस मुठभेड़* के दौरान *योगेश कन्नौजिया और पवन चंदेल* को गिरफ्तार किया गया। *शाहजहांपुर* के रहने वाले *दोनों बदमाशों* से *बच्चा ऋषभ सकुशल बरामद* कर *परिजनों को सौंप* दिया गया। *पूछताछ में उत्तम वाजपेई* का नाम सामने आया, जिसे *29 मई को गिरफ्तार* कर जेल भेजा गया।

*60 साल का सरगना निकला मास्टरमाइंड*
*उत्तम वाजपेई* ने पूछताछ में *संजय कुमार विश्वास, केशवराम उर्फ मंजेश और सीता* के नाम उगले। *30 मई 2025* को *मुखबिर की सूचना* पर *तीनों को दबोच* लिया गया। *संजय कुमार विश्वास* *पश्चिम बंगाल के नादिया जिले* का रहने वाला है और *सीतापुर में रह रहा था*। *केशवराम लखीमपुर खीरी* और *सीता बदायूं* की रहने वाली है।

*अस्पताल-मंदिर से उठाते थे बच्चे, 1.20 लाख में बेचते थे*
*पूछताछ में गैंग ने कबूला* कि वह *उत्तम वाजपेई* के साथ मिलकर *भीड़भाड़ वाली जगह, अस्पताल या मंदिर* से *बच्चों का अपहरण* करते थे। *हर बच्चे के बदले 1.20 लाख रुपये* मिलते थे। *सीता बच्चों को आगे बेचने* का काम करती थी। *उत्तम, योगेश और पवन* पहले भी *गैंग को एक-एक बच्चा* दे चुके थे।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का पूरा ब्यौरा*
1. *संजय कुमार विश्वास* – उम्र 60 वर्ष, निवासी 24 परगना, पश्चिम बंगाल। हाल पता: उलदौली, सीतापुर
2. *केशवराम उर्फ मंजेश* – उम्र 31 वर्ष, निवासी भगवतीपुर, मैगलगंज, लखीमपुर खीरी
3. *श्रीमती सीता पत्नी मनोज चौहान* – उम्र 38 वर्ष, निवासी गाजीपुर, दातागंज, बदायूं। हाल पता: रसूलपुर, मीरगंज, बरेली

*आपराधिक इतिहास*
*संजय कुमार विश्वास* पर *सीतापुर में मारपीट का केस* पहले से दर्ज है। *तीनों आरोपियों* पर *धारा 137(2)/143(4)/61(2) BNS* के तहत *केस दर्ज* कर *कोर्ट में पेश* कर *जेल भेजा* जा रहा है।

*SP साउथ ने टीम को दी शाबाशी*
*SP साउथ अंशिका वर्मा* की *मॉनिटरिंग* में हुए *इस बड़े खुलासे* में *उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राघव, व0उ0नि0 धर्मपाल सिंह, हे0का0 श्याम सिंह, रि0का0 अजय सिंह, रि0का0 प्रियांशु और म0का0 छाया* की *अहम भूमिका* रही। *SSP अनुराग आर्य* ने *टीम को बधाई* दी है और *इनाम की घोषणा* की है। *SP साउथ अंशिका वर्मा* ने कहा कि *बच्चों के खिलाफ अपराध* में *जीरो टॉलरेंस* की नीति है।