बरेली में 18 शातिर अपराधियों की कुंडली तैयार’, SSP अनुराग आर्य एक्शन मे कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

0 39

- Advertisement -

बरेली में 18 शातिर अपराधियों की कुंडली तैयार’, SSP अनुराग आर्य एक्शन मे कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’गोकशी से लेकर मर्डर तक के आरोपी रडार पर’, बारादरी, मीरगंज, शाही में पुलिस का शिकंजा: SSP बोले- अब नई गलती पर होगा सीधा एनकाउंटर*

*बरेली,अपराधियों की कमर तोड़ने* के लिए *बरेली पुलिस* ने बड़ा एक्शन लिया है। *एसएसपी अनुराग आर्य* के आदेश पर *18 कुख्यात बदमाशों* की *क्लास-B हिस्ट्रीशीट* खोल दी गई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर *शराब कारोबारी मनोज जायसवाल* का नाम है। *एसएसपी अनुराग आर्य* ने साफ कहा कि *गोकशी, हत्या, अवैध शराब, लूट* जैसे *गंभीर अपराधों* में शामिल इन बदमाशों पर अब *24 घंटे पुलिस की नजर* रहेगी। जरा सी हरकत पर *कठोर कार्रवाई* तय है।

*’शराब माफिया मनोज जायसवाल बना नंबर-1 टारगेट’*
पुलिस की नई लिस्ट में *बारादरी निवासी शराब माफिया मनोज जायसवाल* सबसे बड़ा नाम है। *मनोज पर बरेली, लखनऊ और सहारनपुर* में *धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट* समेत *6 संगीन केस* दर्ज हैं। *सहारनपुर की टपरी डिस्टलरी* से *टैक्स चोरी कर शराब सप्लाई* के मामले में भी मनोज का नाम उछला था।

*बारादरी थाने* में *गैंगस्टर सौरभ राठौर, अफजाल हुसैन उर्फ मुल्ला, उत्तम पटेल, रामबाबू, नैतिक सोनकर, आकाश ठाकुर, मुजीब अहमद, अंशु पटेल, अरशद और आरिश खान* की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई। *नैतिक सोनकर और आकाश ठाकुर* पर *खुर्रम गौटिया चौराहे* पर *हनुमान दल के उपाध्यक्ष की हत्या* का आरोप है।

*’मीरगंज से शीशगढ़ तक कसेगा शिकंजा’*
*मीरगंज थाने* में *गोकशी के आरोपी सूफीटोला के अफजाल, अरशीन कुरैशी, निजाम*, *बाबरनगर के मो. शहीद उर्फ भूरा* और *नकबजनी के आरोपी मसीहाबाद के अनिल* की हिस्ट्रीशीट तैयार हुई है। *शाही थाने* में *लूट और NDPS के आरोपी दुनका के लालता प्रसाद उर्फ नन्हे* और *शीशगढ़ थाने* में *जाफरपुर के गोकश काले* पर कार्रवाई की गई है।

*’किस अपराध में कितने बदमाश’*
पुलिस के मुताबिक *18 अपराधियों* को अलग-अलग *अपराध के आधार पर* चिन्हित किया गया है:
– *गोकशी*: 5 आरोपी
– *मादक पदार्थ तस्करी*: 5 आरोपी
– *चोरी, लूट, छिनैती*: 6 आरोपी
– *बलवा*: 3 आरोपी
– *हत्या व हत्या का प्रयास*: 3 आरोपी
– *नकबजनी*: 3 आरोपी
– *धोखाधड़ी*: 2 आरोपी
– *अवैध शराब*: 1 आरोपी
*एसएसपी अनुराग आर्य* ने कहा कि *हिस्ट्रीशीट खुलने* के बाद इन सभी की *हर गतिविधि पर नजर* रखी जाएगी। *थाना स्तर पर बीट कांस्टेबल* को जिम्मेदारी दी गई है। अपराध दोहराने पर *गैंगस्टर, NSA और कुर्की* जैसी कार्रवाई होगी।