बरेली के कैनविज ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई: 800 करोड़ की ठगी में मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज, गुलाटी समेत 12 को नोटिस*
- Advertisement -
बरेली के कैनविज ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई: 800 करोड़ की ठगी में मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज, गुलाटी समेत 12 को नोटिस*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’हिस्ट्रीशीटर गुलाटी पर शिकंजा’, ED ने शुरू की जांच: झारखंड-बिहार तक फैला था नेटवर्क, बरेली में 66 केस दर्ज*
*बरेली,प्रवर्तन निदेशालय (ED)* ने *बरेली के चर्चित कैनविज ग्रुप* के खिलाफ *बड़ी कार्रवाई* शुरू कर दी है। *800 करोड़ रुपये की ठगी* के आरोप में *मनी लॉन्ड्रिंग का केस* दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। *कैनविज ग्रुप के मुख्य संचालक कन्हैया लाल गुलाटी* समेत *12 लोगों को ED ने नोटिस* भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है।
*कौन है कन्हैया गुलाटी?*
*कन्हैया लाल गुलाटी* *बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर* है। उसके खिलाफ *बरेली जिले में ही 66 से ज्यादा मुकदमे* दर्ज हैं। *बरेली एसआईटी* पहले से इन मामलों की जांच कर रही थी। अब *विवेचना आर्थिक अपराध शाखा* को सौंपने की तैयारी है। *डीआईजी स्तर से फाइल शासन* को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही *केस ट्रांसफर* हो जाएगा।
*कैसे हुई 800 करोड़ की ठगी?*
*कैनविज ग्रुप* ने निवेशकों को *कई गुना ब्याज का लालच* देकर *करोड़ों रुपये जमा* कराए। *एजेंटों को महंगे तोहफे* देकर नेटवर्क बढ़ाया गया। जब *निवेशकों ने पैसा वापस मांगा* तो *कंपनी के संचालक फरार* हो गए। *पुलिस में दर्ज FIR* के आधार पर ही अब *ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस* दर्ज किया है। *निदेशकों और प्रमोटरों* से जल्द पूछताछ होगी।
*झारखंड-बिहार तक फैला था जाल*
*कन्हैया गुलाटी* ने *बरेली मंडल* के साथ *झारखंड और बिहार* में भी अपना *निवेश का जाल* फैला रखा था। *परिवार और सहयोगियों* के साथ मिलकर *बड़े मुनाफे का झांसा* देकर लोगों से पैसा लिया। *रुपये लौटाने की बारी* आई तो *गुलाटी परिवार समेत फरार* हो गया। *बरेली पुलिस* अभी तक उसे *गिरफ्तार नहीं कर पाई* है।
*अब ED के रडार पर पूरी गैंग*
*ED* ने *कैनविज ग्रुप* से जुड़े *सभी 12 मुख्य लोगों* को *नोटिस जारी* किया है। *बैंक खातों, प्रॉपर्टी और लेन-देन* की जांच शुरू हो गई है। *मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट* के तहत *संपत्ति जब्त* करने की कार्रवाई भी हो सकती है।