भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर एमबीए युवती ने पुल से लगाई छलांग’, हालत गंभीर: सुसाइड नोट में हाथरस के युवक पर धोखे का आरोप, जीआरपी जांच में जुटी*
- Advertisement -
भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर एमबीए युवती ने पुल से लगाई छलांग’, हालत गंभीर: सुसाइड नोट में हाथरस के युवक पर धोखे का आरोप, जीआरपी जांच में जुटी*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’नोएडा की आईटी कंपनी में बना प्रेम संबंध बना जानलेवा’, परिजनों ने तीन युवकों पर लगाए गंभीर आरोप: शादी से इनकार के बाद उठाया कदम, पुलिस को तहरीर का इंतजार*
*बरेली,भोजीपुरा रेलवे स्टेशन* पर शुक्रवार सुबह *11 बजे* एक *एमबीए युवती* ने *रेलवे पुल से छलांग* लगा दी। *नैनीताल हाईवे* स्थित स्टेशन पर हुई इस घटना से *हड़कंप* मच गया। *24 साल की युवती* को गंभीर हालत में *बरेली के प्राइवेट अस्पताल* में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी *हालत नाजुक* बताई है।
*’अचानक कूदी युवती, स्टेशन पर अफरा-तफरी’*
*प्रत्यक्षदर्शियों* ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्टेशन पर *सामान्य चहल-पहल* थी। इसी दौरान युवती ने अचानक *पुल से छलांग* लगा दी। घटना के तुरंत बाद *जीआरपी और आरपीएफ* की टीम मौके पर पहुंची। युवती को *घायल अवस्था* में अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके *सिर में गंभीर चोट* और *कई फ्रैक्चर* हैं।
*’सुसाइड नोट से खुला राज’*
मौके से *पुलिस को सुसाइड नोट* मिला है। नोट में युवती ने *परिवार की प्रतिष्ठा* और *एक युवक द्वारा धोखा* दिए जाने का जिक्र किया है। परिजनों के मुताबिक युवती *नोएडा की आईटी कंपनी* में पिछले एक साल से *जॉब* कर रही थी। वहीं उसकी मुलाकात *हाथरस निवासी आयुष शर्मा* से हुई थी।
*’शादी का झांसा देकर बनाया संबंध: परिजनों का आरोप’*
परिजनों ने आरोप लगाया कि *आयुष शर्मा* ने *शादी का वादा* कर युवती के साथ *लिव-इन रिलेशनशिप* में संबंध बनाए। जब युवती ने *शादी की बात* की तो आरोपी ने *इनकार कर दिया*। मानसिक तनाव के चलते युवती *बरेली लौट आई* थी। शुक्रवार सुबह वह *सहेली से मिलने* का कहकर घर से निकली थी।
*’दो अन्य दोस्तों पर भी आरोप’*
पीड़ित परिवार ने *आयुष शर्मा* के अलावा उसके *दो दोस्तों अभिनव और सौरभ* पर भी *मानसिक उत्पीड़न* का आरोप लगाया है। परिजनों ने तीनों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की मांग की है। *जीआरपी* ने *सुसाइड नोट* को कब्जे में लेकर *जांच शुरू* कर दी है।
*’तहरीर मिलने पर होगी FIR’*
*जीआरपी अधिकारियों* ने बताया कि मामले की *हर एंगल से जांच* की जा रही है। फिलहाल *पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित तहरीर* नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही *सुसंगत धाराओं में मुकदमा* दर्ज कर *कानूनी कार्रवाई* की जाएगी। पुलिस टीम *नोएडा और हाथरस* में आरोपियों की *लोकेशन ट्रेस* कर रही है।