भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है’, कांग्रेस नेता अंशू अवस्थी का योगी सरकार पर हमला: बोले- मंत्री-विधायक भर रहे तिजोरी, जनता हो रही गरीब*

0 13

- Advertisement -

भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है’, कांग्रेस नेता अंशू अवस्थी का योगी सरकार पर हमला: बोले- मंत्री-विधायक भर रहे तिजोरी, जनता हो रही गरीब*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’83 प्लांट से लेकर टोरेंट के 430 करोड़ माफ’, अंशू अवस्थी ने गिनाए भ्रष्टाचार के आरोप: कानपुर को बर्बाद करने का लगाया आरोप, मंत्रियों की संपत्ति जांच की मांग*

*कानपुर भाजपा सरकार* पर *भ्रष्टाचार* के गंभीर आरोप लगाते हुए *कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अंशू अवस्थी* ने योगी सरकार को घेरा। *कानपुर कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल* में प्रेसवार्ता कर *अंशू अवस्थी* ने कहा कि *भाजपा के मंत्री और विधायक* जनता की सेवा के बजाय *अपनी तिजोरियां भरने* में लगे हैं।

*’मंत्री अमीर, जनता गरीब’*
*अंशू अवस्थी* ने कहा कि *बीजेपी के मंत्री, विधायक और नेता अमीर* होते चले जा रहे हैं जबकि *प्रदेश की जनता गरीब* होती जा रही है। उन्होंने *भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच* की मांग की। कहा कि *जनता को सच जानने का अधिकार* है। जांच के बाद *भाजपा बेनकाब* हो जाएगी।

*’कानपुर के उद्योग चौपट कर दिए’*
*अंशू अवस्थी* ने कहा कि *योगी आदित्यनाथ सरकार* को युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है। *कानपुर जो भारत का मैनचेस्टर* कहलाता था, वहां के *उद्योग धंधों को भाजपा सरकार ने चौपट* कर दिया। आम आदमी के रोजगार और *छोटे उद्योगों की रीड तोड़कर* बेसहारा बना दिया गया।

*’महोबा दलित छात्रा केस पर बोले अंशू’*
*अंशू अवस्थी* ने *महोबा दलित छात्रा प्रकरण* का जिक्र करते हुए कहा कि *16 दिनों तक बंधक* बनाकर छात्रा से *दुष्कर्म और नरभक्षी व्यवहार* किया गया। लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़िता के घर नहीं पहुंचा। जब *यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय* पीड़िता से मिलने गए तो उन्हें रोकने की कोशिश हुई। अब *भाजपा कार्यकर्ता अजय राय के खिलाफ धरना* दे रहे हैं और *संपत्ति की जांच* की बात कर रहे हैं।

*’83 प्लांट से 430 करोड़ माफी तक के आरोप’*
*अंशू अवस्थी* ने आरोप लगाया कि *पड़ोस के जिले के मंत्री 83-83 प्लांट पंजीकरण* कराकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। *कानपुर के विधायक महेश त्रिवेदी* ने खुले मंच से कहा था कि *विधायक 10 प्रतिशत कमीशन* लेते हैं। *आगरा में प्राइवेट कंपनी टोरेंट* का *430 करोड़ रुपया योगी सरकार ने माफ* कर दिया। सवाल उठाया कि क्या किसी गरीब किसान का कर्ज माफ होता है?

*’अयोध्या से लेकर जय शाह तक पर निशाना’*
*अंशू अवस्थी* ने कहा कि *मिड-डे मील, सड़क विभाग, अस्पताल, दवाइयां, मनरेगा* में चारों तरफ भ्रष्टाचार है। *स्मार्ट मीटर* के नाम पर जनता से पैसे लूटे जा रहे हैं। *रामनगरी अयोध्या* को भी नहीं छोड़ा, जहां *2 करोड़ की जमीन 10 मिनट में 20 करोड़* में बेच दी गई। *जय शाह* की पूंजी *50 हजार से बढ़कर 80 करोड़* हो गई, आज हजारों करोड़ में होगी।

*प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद*
इस दौरान *शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण संदीप शुक्ला* समेत कई नेता मौजूद रहे। *अंशू अवस्थी* ने कहा कि यह *भाजपा सरकार की विदाई की बेला* है। जनता नाराज है, इसीलिए हार के डर से बौखलाहट है।