महोबा दलित छात्रा केस पर सियासत गरमाई’, संजय कपूर ने भाजपा पर बोला हमला: बोले- सरकार संवेदनशील नहीं, अजय राय के पहुंचने से बौखलाई*
- Advertisement -
महोबा दलित छात्रा केस पर सियासत गरमाई’, संजय कपूर ने भाजपा पर बोला हमला: बोले- सरकार संवेदनशील नहीं, अजय राय के पहुंचने से बौखलाई*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’430 करोड़ का टोरेंट बकाया माफ’, संजय कपूर का आरोप- भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा: मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग, महंगाई पर भी घेरा*
*बरेली, महोबा दलित छात्रा प्रकरण* को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है। *कांग्रेस के पूर्व विधायक और एआईसीसी सदस्य संजय कपूर* ने बरेली में प्रेसवार्ता कर *भाजपा सरकार* पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने *महोबा कांड, भ्रष्टाचार और महंगाई* के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
*’16 दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म’*
*संजय कपूर* ने कहा कि महोबा की एक *दलित छात्रा का अपहरण* कर उसे *16 दिनों तक बंधक* बनाकर रखा गया। उसके साथ *दुष्कर्म और अमानवीय व्यवहार* किया गया। आरोप लगाया कि घटना के बाद *सरकार का कोई भी प्रतिनिधि* पीड़िता के घर नहीं पहुंचा।
*’अजय राय को रोकने की कोशिश’*
*संजय कपूर* ने कहा कि जब *यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय* पीड़िता का दुख बांटने जा रहे थे तो उन्हें *रोकने की हर संभव कोशिश* की गई। फिर भी वे पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार खुद पीड़िता के प्रति *संवेदनशील नहीं* है और *अजय राय के मिलने से बौखला* गई है। पूरे प्रदेश में *भाजपा कार्यकर्ता अजय राय के खिलाफ धरना* दे रहे हैं। मंत्री और विधायक भी विरोध में उतर आए हैं।
*’430 करोड़ टोरेंट का बकाया माफ’*
*संजय कपूर* ने *भाजपा सरकार* को *भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी* बताया। आरोप लगाया कि हाल ही में *आगरा नगर निगम* ने *निजी बिजली कंपनी टोरेंट* का *430 करोड़ रुपये का बकाया माफ* कर दिया। इससे पहले भी *हजारों करोड़ रुपये पूंजीपतियों के माफ* किए गए हैं। कांग्रेस लगातार *”काम लो-चंदा दो”* की नीति का आरोप लगाती रही है।
*’मंत्रियों की संपत्ति की जांच हो’*
*संजय कपूर* ने चुनौती दी कि अगर सरकार में साहस है तो *अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों* की भी जांच कराए। पता चल जाएगा कि *पिछले नौ वर्षों* में कितना भ्रष्टाचार हुआ है। *मिड-डे मील, सड़क निर्माण, अस्पतालों की दवाइयों और मनरेगा* तक में भ्रष्टाचार व्याप्त है। *अयोध्या के विकास कार्यों और मंदिर चंदे* तक में अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं।
*’पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर’*
*संजय कपूर* ने *महंगाई* पर भी सरकार को घेरा। कहा कि *पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम आसमान छू* रहे हैं। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। *राहुल गांधी के सिपाही* सार्वजनिक जीवन में *पूरी पारदर्शिता* बरतते हैं। किसी भी एजेंसी से जांच में आपत्ति नहीं, लेकिन *भाजपा नेताओं की भी जांच* हो।
इस दौरान *दिनेश दद्दा एडवोकेट, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, के बी त्रिपाठी, रविन्द्र सहारा, रमेश श्रीवास्तव, कमरुद्दीन सैफी, राज शर्मा, योगेश जौहरी* आदि मौजूद रहे।