मीन महोत्सव (एक्वा एक्सपो), मत्स्य पालन को मिलेगा आधुनिक बढ़ावा: संजय कुमार निषाद
- Advertisement -
मीन महोत्सव (एक्वा एक्सपो), मत्स्य पालन को मिलेगा आधुनिक बढ़ावा: संजय कुमार निषाद
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली/उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को आधुनिक, लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 27 और 28 फरवरी को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय मीन महोत्सव (एक्वा एक्सपो) का आयोजन किया जाएगा।
इसकी जानकारी प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने बरेली में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दी जानकारी ।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों का प्रसार, मत्स्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में देश और प्रदेश के प्रख्यात मत्स्य वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और उद्यमी भाग लेंगे।
साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालकों की सहभागिता प्रस्तावित है।
50 से अधिक कंपनियों की भागीदारी, तकनीकी सत्र होंगे आयोजित मीन महोत्सव में करीब 50 प्रतिष्ठित कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी।
यहां आधुनिक उपकरण, फिश फीड, हैचरी तकनीक, प्रोसेसिंग यूनिट और एक्वा फार्मिंग से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा औद्योगिक प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की एक खास विशेषता यह होगी कि वेबकास्टिंग के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक मत्स्य पालक, युवा उद्यमी और छात्र लाभान्वित हो सकें।
फिश फूड कोर्ट और प्रोटीन जागरूकता अभियान
एक्सपो के दौरान ‘फिश फूड कोर्ट’ आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां विभिन्न प्रकार के मछली व्यंजनों का प्रदर्शन और स्वाद उपलब्ध कराया जाएगा।
साथ ही प्रोटीन के महत्व और पोषण सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
संजय कुमार निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालन को रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बना रही है। इस प्रकार के आयोजनों से मत्स्य पालकों को नई तकनीकों और बाजार की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को अधिक लाभकारी और प्रतिस्पर्धी बना सकेंगे।