बरेली मुठभेड़: दिन में बुर्का पहनकर रेकी, रात में चोरी; 3 लाख नकद, अवैध असलहा और बाइक बरामद

0 60

- Advertisement -

बरेली मुठभेड़: दिन में बुर्का पहनकर रेकी, रात में चोरी; 3 लाख नकद, अवैध असलहा और बाइक बरामद

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। मामला शाही थाना क्षेत्र में हुई ज्वैलरी चोरी से जुड़ा है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी SSP अनुराग आर्य ने बताया कि शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि 5 फरवरी की रात चोरी करने वाले आरोपी जेवर बेचकर मिले पैसों के साथ दिल्ली भागने की फिराक में हैं।

पुलिस ने बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश शाही-मिर्जापुर रोड की ओर भागने लगे। शमशान के पास कच्चे रास्ते पर बाइक फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इमरान घायल हो गया, जबकि उसके साथी तौफीक को मौके से दबोच लिया गया।

बुर्का और मास्क पहनकर की थी रेकी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 5 फरवरी की रात बुर्का और मास्क पहनकर चांद बाबू के घर की पहले रेकी की, ताकि पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली।

चोरी के जेवर स्थानीय सुनारों को बेच दिए गए। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गहनों को गलाकर टिक्कियां बना दी गईं। अब पुलिस संबंधित सुनारों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

3 लाख से अधिक नकदी और असलहा बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 3,00,320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त सीटी 100 मोटरसाइकिल (UP25CZ 9750) भी बरामद हुई है।

दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल आरोपी इमरान के खिलाफ बरेली के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं तौफीक पर भी आठ आपराधिक मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।