लालकुआं–बरेली पैसेंजर की चपेट में महिला की मौत, बहेड़ी में शोक की लहर

0 48

- Advertisement -

लालकुआं–बरेली पैसेंजर की चपेट में महिला की मौत, बहेड़ी में शोक की लहर

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

(बरेली)। लालकुआं–बरेली पैसेंजर की चपेट में आने से बहेड़ी के मोहल्ला शेरनगर निवासी फरीन (पत्नी अशफाक) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगर पालिका के रेन बसेरे के पास, मोहल्ला बाजार क्षेत्र में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

दवा लेने जा रही थी महिला, अंधेरे में नहीं दिखी ट्रेन परिजनों के अनुसार फरीन पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम वह नूरी नगर स्थित अपने भाई के घर दवा लेने जा रही थी।

इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अंधेरा होने के कारण उसे ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह हादसे का शिकार हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
फरीन अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे समेत तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अपने बच्चों से बेहद स्नेह करती थी और परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। बच्चों के सिर से मां का साया उठने से पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल है।