होली और रमजान को लेकर बरेली में फ्लैग मार्च, प्रमुख बाजारों में सुरक्षा का जायजा

0 24

- Advertisement -

होली और रमजान को लेकर बरेली में फ्लैग मार्च, प्रमुख बाजारों में सुरक्षा का जायजा

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। आगामी होली और रमजान के मद्देनज़र शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ फर्स्ट आशुतोष शिवम् ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में रोड मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम ने उन मार्गों का विशेष रूप से निरीक्षण किया, जहां से राम बारात निकाली जाएगी।

रोड मार्च की शुरुआत प्रमुख चौराहों से हुई और यह किला, कोतवाली, बड़ा बाजार, शाहमतगंज, सिविल लाइंस सहित कई व्यस्त क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया तथा उनसे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि होली और रमजान दोनों महत्वपूर्ण पर्व हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

वहीं सीओ फर्स्ट आशुतोष शिवम् ने बताया कि राम बारात के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोड मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का एहसास दिखाई दिया।

प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।