उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशन में बरेली में एचआईवी-एड्स एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित

0 36

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशन में बरेली में एचआईवी-एड्स एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन तक बचाव संबंधी संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय पुरुष, बरेली में संचालित संपूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा एडवोकेसी मीटिंग एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आई.एम.ए. हॉल, ब्लड बैंक बरेली के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ।

कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी महोदया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी एवं जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन ने एचआईवी-एड्स के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने बताया कि एचआईवी-एड्स एक गंभीर लेकिन रोके जा सकने वाली बीमारी है। इसके प्रमुख कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों को सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच, परामर्श और उपचार की उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की सेवाओं और वहां मिलने वाली गोपनीय जांच एवं परामर्श सुविधा की भी जानकारी साझा की गई।

कार्यशाला में उपस्थित सभी सहभागियों को बताया गया कि सही जानकारी और सतर्कता के माध्यम से एचआईवी संक्रमण से बचाव संभव है।

कार्यक्रम में एनएसीपी स्टाफ, सी.पी.एम. सुश्री हिना अयाज, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

अंत में डॉ. इंतजार हुसैन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।