- Advertisement -
बरेली। भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई ने सी ओ यशपाल सिंह के निर्देशन में चकबंदी में तैनात कनिष्ठ लिपिक को खतौनी में नाम दर्ज करने के एवज में₹10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है
शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी बरखेड़ा पीलीभीत के हैं और बुजुर्ग दंपत्ति श्रीमती सुधा अग्रवाल के यहां मैनेजर के रूम में कार्यरत है सुधा अग्रवाल की भूमि गाटा संख्या 111 की पर्चा 45 मिल चुका है लेकिन खतौनी में उनका नाम दर्ज नहीं है
- Advertisement -
चकबंदी में तैनात लिपिक अभय सक्सैना निवासी कर्मचारी नगर इज्ज़त नगर ने उनसे ₹50000 खतौनी में नाम दर्ज करने की मांगे थे जिसके एवज में₹10 हजार की पहली किस्त अभय सक्सेना को दी गई और भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त अभय सक्सैना के खिलाफ विधिक कार्रवाई थाना इज्जत नगर में की जा रही है