शंखा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से शव को निकाला

0 94

- Advertisement -

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शंखा नदी में नहा रहा किशोर गहरे पानी में डूब गया।जब उसके परिजनो को इसका पता चला तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल ।

जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी 16 वर्षीय हमजा पुत्र जहीर अहमद सोमवार को अपने छोटे भाई आलमीन व दो अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए सोहरा सपरी के बीच शंखा नदी पुल के पास गए थे। इस दौरान हमजा व अन्य लोग नदी में नहाने चले गए। जबकि आलमीन फोटो खींचने एवं वीडियो बनाने की बात कहकर बाहर ही रूक गया।

- Advertisement -

नहाने के दौरान हमजा नदी में गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया और अपने साथी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। जैसे ही यह सूचना मृतक के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। और रोने और बिलखने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सोहरा निवासी प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन, इमरान अंसारी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडे पुलिस फोर्स के साथ घटना स्तर पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से हमजा के शव को नदी से बाहर निकाला। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि नदी में डूबने से सोहरा निवासी हमजा की मृत्यु हो गई है। मृतक के स्वजन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।