डीबीटी का कार्य पूरा न होने पर शिक्षकों को वेतन न रोका जाए बीएसए से की मांग
- Advertisement -
बरेली।आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टीम ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
संग़ठन द्वारा मांग की गई कि स्कूल समय मे बिजली कटौती ना करने लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाए।जिससे बच्चो का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।
साथ ही संग़ठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से डीबीटी में आ रही टेक्निकल समस्यों से अवगत कराया और उक्त समस्याओं के निस्तारण के दिशानिर्देश के साथ कार्य पूर्ण करने के लिए समय दिया जाए ,तब तक जनपद के किसी भी शिक्षक का वेतन ना रोका जाए।
- Advertisement -
बीएसए द्वारा आश्वस्त किया गया कि उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
ज्ञापन देने बालो में कार्यकारी अध्यक्ष/संग़ठन मंत्री जितेंद्र गंगवार,जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कुर्मी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र गंगवार, जिला मंत्री मोनिका सागर, ब्लॉक अध्यक्ष विथरी अरविंद चौधरी, ब्लॉक मंत्री भदपुरा अरुण गंगवार, ब्लॉक अध्य्क्ष मझगवां विवेक वर्मा, ऋतु मिश्रा,नीतू गुप्ता, प्रदीप पुष्कर, अरविंद कुमार, विश्वजीत,अवनीत आदि लोग रहे।*