एफसीआई गल्ला गोदाम से निकलने वाले घुनो से आस पास के लोग परेशान
- Advertisement -
बरेली।सीबीगैंज क्षेत्र के एफसीआई गल्ला गोदाम से निकलने वाले घुनों ने गोदाम के आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवारों का जीना दुश्वार कर दिया है। जैसे ही शाम होती है इन घुनों का आतंक पूरे इलाके में फैल जाता है। हवा में उड़कर ये घुन लोगों के आंख, कान और नाक में घुसने लगते हैं जिसकी वजह से लोगों का शाम का टहलना लगभग बन्द सा हो गया है।
इस समय एक तो भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है और ऊपर से ये गल्ला गोदाम के घुनों से भी लोगों को सकत्ते में डाल रखा है। इन घुनों के आतंक से बचने के लिए लोग जाएं भी तो कहाँ जाये! उनकी खुद नही समझ आ रहा है।
- Advertisement -
इन घुनों के हमले का शिकार होकर लोग अपने बच्चों के साथ खुद को डॉक्टरो के पास चक्कर लगाने को मजबूर हैं क्योंकि इन घुनों के आँख में पड़ जाने की वजह से अजीबो गरीब जलन का एहसास होने लगता है जिसके बाद लोगों को डॉक्टर के चक्कर लगाने ही होते हैं।
एफसीआईजब इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग एफसीआई गल्ला गोदाम प्रशासन से बात करते हैं तो वह भी उनकी समस्या पर तरस खाने को तैयार नहीं होता। और गोलमोल जबाब देने लगते है। इन घुनों की सर्वाधिक समस्या एफसीआई के गल्ला से सटे हुई कॉलोनी सर्वोदय नगर, काशीराम आवासीय कॉलोनी के साथ सनौआ में है।
इस गोदाम में हजारों क्विंटल सरकारी अनाज भंडारित किया गया है। गोदाम में रखे खध्यान में नमी की वजह से घुन लग जाया करता है। लोगों के मुताबिक लाखों की तादाद में ये घुन शाम होते ही उनका सुख चैन छीनने के लिए निकलते हैं। सर्वोदय नगर कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवार इन घुनों के हमले से बेहाल हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली की कटौती के कारण लोग अगर अपने घर की खिड़की दरवाजे खोलने की जरा सी भी गलती अगर कर देते हैं तो हजारों की तादाद में ये घुन उनके घरों में घुस जाते है और खाने-पीने की चीजों में गिर जाते हैं जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी के कारण अपने घर की छत पर सोने पर लोगों को घुन से बचाव के लिए अपने कानों में रूई तक लगाकर सोना पड़ता है।
_________________________
अनाज के गोदामों में नियमित तौर से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। अभी भी गोदामों में दवा डाली जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में घुन की समस्या से आसपास के लोगों को राहत मिल जायेगी।
ओमकार सिंह
मैनेजर डिपो, एफसीआई, सीबीगंज।