आईएमसी प्रमुख ने नदीम कुरैशी को फिर सौंपी संगठन की कमान
- Advertisement -
बरेली।इत्तेहाद ए मिल्लत कॉन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा खां ने नदीम कुरैशी को फिर बड़ी जिम्मेदारी सौपी है कुरैशी को आई एम सी कि राष्ट्रीय कोर कमेटी में सदस्य के साथ उत्तर प्रदेश का संगठन प्रभारी नामित किया है
बता दें आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खां ने लिविंग में रह रहे लड़की लड़को का सामूहिक निकहा का ऐलान किया था जिसकी अनुमति आई एम सी ने बरेली प्रशासन से संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी के नाम से मांगी थी बरेली प्रशासन ने मुहर्रम और काबड़ यात्रा का हवाला देते हूए अनुमति देने से इंकार किया ।
- Advertisement -
नदीम कुरैशी ने अपने लेटर पर कार्यक्रम स्थगित करने का ऐलान कर दिया और प्रशासन को लिखकर दे आए इस बात से आई एम सी प्रमुख नराज हो गए और नदीम कुरैशी, डॉ नफिस, मुनीर इदरीसी को पार्टी से निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए,
नदीम कुरैशी को कार्यक्रम कि अनुमति मांगने पर बरेली समेत कई जिलों से देख लेने कि धमकियाँ फोन पर मिलीं जिसकी शिकायत भी बरेली पुलिस से कि गई फिलाल आई एम सी प्रमुख ने फिर एक बार नदीम कुरैशी पर भरोसा जताते हुए उनका कद बढ़ाया और राष्ट्रीय कोर कमेटी में जगह देने के साथ ही उत्तर प्रदेश का संगठन प्रभारी बनाया है साथ ही उज्वल भविष्य कि कामना कि है