आईएमसी का शिष्ट मंडल घायल फैजान का हाल पूछने रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचा

0 23

- Advertisement -

बरेली। आज आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के निर्देश पर इत्तेहाद ए मिल्लत कॉन्सिल के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी की अगुवाई में आई एम सी का एक प्रतिनिधि मण्डल रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज पहुंचा और थाना बरादरी के जोगी नावादा में घायल हुए फैज़ान से और उसके परिजनों से मुलाक़ात की और हर संभव मदत का अस्वासन दिया, रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में अच्छा इलाज ना मिलने पर नदीम कुरैशी ने सी एम ओ डॉक्टर विश्राम सिंह से बात कर फैज़ान को अच्छा इलाज देने की मांग की उन्होंने इंस्पेक्टर बारादरी से बात कर दोषिके खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की है, मालूम हो की जोगी नवादा में एक व्यक्ति द्वारा फैजान के सीने पर चढ़कर गर्दन पर छुरी से वार किया गया था और लोग तमाशा ही बने देखते रहे किसी ने भी उसको बचाने का प्रयास नहीं किया बमुश्किल तमाम वह उसके चंगुल से छूटकर भागा और घायल अवस्था में लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया आई एम सी के प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी, बरेली जिलाध्यक्ष फरहत खान, महानगर अध्यक्ष मिर्ज़ा मखदूम बेग, युवा महानगर अध्यक्ष अल्तमश रज़ा मौजूद रहे!